Hero MotoCorp को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 605 का नोटिस भेजा
Published by : Abhishek Anand Updated At : 15 May 2024 12:57 PM
Hero Motors IPO to launch soon
Hero MotoCorp: कंपनी ने यह जानकारी गुरुवार को दी.कंपनी ने शेयर बाजार को एक फाइलिंग में बताया कि उसे आयकर विभाग से 30 मार्च, 2024 को दिनांकित निर्धारण आदेश/मांग नोटिस 3 अप्रैल, 2024 को मिला है.
आयकर विभाग ने देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को छह निर्धारण वर्षों के लिए ब्याज सहित लगभग 605 करोड़ रुपये की मांग नोटिस भेजी है.
Car Care: गर्मियों में अपनी कार को धूप से बचाएं नहीं तो बन जाएगी खटारा!
कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी ने यह जानकारी गुरुवार को दी.कंपनी ने शेयर बाजार को एक फाइलिंग में बताया कि उसे आयकर विभाग से 30 मार्च, 2024 को दिनांकित निर्धारण आदेश/मांग नोटिस 3 अप्रैल, 2024 को मिला है.
कंपनी के एक बयान के अनुसार, दोपहिया वाहन निर्माता प्राप्त आदेशों/सूचनाओं की जांच कर रहा है और अपील-सुधार आवेदन दाखिल करने सहित उचित कदम उठाएगा.
Also Read: Force Traveller एक कंप्लीट फैमिली वैन, कीमत मात्र 10 लाख…14 लोग करते हैं सफर
296.22 करोड़ का इन्टरेस्ट
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि यह नोटिस छह निर्धारण वर्षों से संबंधित है, जिसमें 308.65 करोड़ रुपये की कर मांग और 296.22 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है.
Hero MotoCorp ने किया नियमों का उल्लंघन!
इसका कहना है कि यह निर्धारण वर्ष 2013-14 से 2017-18 और 2019-20 के लिए कुछ नियमों के उल्लंघन के संबंध में है.
Also Read: Taisor Vs Fronx: दो जुड़वा बहनों की अजब कहानी, जानें दोनों में क्या है समानता और अंतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










