बजट कम है? फिर भी मिल जाएगी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
5-स्टार सेफ्टी वाली कारें / इमेज: एआई जेनरेटेड

5-स्टार सेफ्टी वाली कारें / इमेज: एआई जेनरेटेड

नई कार खरीदते समय कीमत और माइलेज के साथ सेफ्टी पर भी ध्यान देना जरूरी है. भारतीय बाजार में Tata Punch, Nissan Magnite, Tata Altroz, Tata Nexon और Maruti Suzuki Dzire जैसी कई कारें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं. जानिए इनकी कीमत और सेफ्टी फीचर्स.

विज्ञापन

नई कार खरीदते समय लोग अक्सर कीमत, माइलेज और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन सबसे जरूरी चीज सेफ्टी होती है. अच्छी बात यह है कि अब सुरक्षित कार खरीदने के लिए बड़ा बजट होना जरूरी नहीं है. भारतीय बाजार में 6 से 8 लाख रुपये के आसपास की कीमत में भी कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. अगर आप अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और बजट-फ्रेंडली कार खरीदना चाहते हैं, तो इन मॉडल्स पर जरूर नजर डालें.

Tata Punch

अगर आप कम बजट में एक सुरक्षित और फीचर-लोडेड SUV खरीदना चाहते हैं, तो Tata Punch एक दमदार ऑप्शन हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये है. सेफ्टी के मामले में इस माइक्रो SUV को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. क्रैश टेस्ट में इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.58 पॉइंट्स और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 पॉइंट्स हासिल किए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो Tata Punch में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस्ड फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. किफायती कीमत, दमदार सेफ्टी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर प्रैक्टिकलिटी के कारण Tata Punch अपने सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद SUVs में गिनी जाती है.

Nissan Magnite

कम बजट में Nissan Magnite भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है. इस SUV को Global NCAP से एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Altroz

Tata Altroz उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो हैचबैक कार खरीदना चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस कार को Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Tata Nexon

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप एक कॉम्पैक्ट SUV खरीदना चाहते हैं, तो Tata Nexon भी बढ़िया ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत 7.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस SUV को Global NCAP और Bharat NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, ESC, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Maruti Suzuki Dzire

अगर आप 6 लाख रुपये के बजट से थोड़ा ऊपर बढ़ सकते हैं, तो Maruti Suzuki Dzire भी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. नई Maruti Suzuki Dzire कंपनी की पहली कार है, जिसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कार खरीदते समय इन सेफ्टी फीचर्स का रखें ध्यान

केवल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग देखना ही काफी नहीं है. कार खरीदते समय यह भी जरूर चेक करना जरूरी है, कि गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, 3-पॉइंट सीट बेल्ट और TPMS जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं या नहीं. ये फीचर्स दुर्घटना के समय पैसेंजर्स की सुरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

यह भी पढ़ें: Defender से Thar Roxx तक, मॉनसून में सबसे भरोसेमंद हैं ये 5 SUVs


विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola