Automatic Vs Manual Car: ऑटोमैटिक या मैनुअल? कार खरीदने से पहले ये नहीं जाना तो पड़ जाएगा पछताना
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Dec 2025 3:49 PM
Automatic Vs Manual Car: आपके लिए कौन सा रहेगा सही?
Automatic Vs Manual Car: नई कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल होता है कि ऑटोमैटिक लें या फिर मैनुअल? दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं. ट्रैफिक, ड्राइविंग आदतों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से कौन सा ऑप्शन आपके लिए बेहतर रहेगा, फैसला करने से पहले आइए आपको अच्छे से सारी चीजें समझाते हैं.
Automatic Vs Manual Car: नई कार खरीदना वाकई रोमांचक होता है. लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों को उलझन में डाल देता है. वो है ऑटोमैटिक कार लें या फिर मैनुअल? दोनों के अपने फायदे और नुकसान होते हैं. सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे और कहां ड्राइव करते हैं और कार से आपकी उम्मीदें क्या हैं. शहरों में ट्रैफिक बढ़ने और ड्राइविंग आदतें बदलने के साथ-साथ अब ज्यादा लोग ऑटोमैटिक कार की तरफ जा रहे हैं, लेकिन आज भी कई ड्राइवर्स मैनुअल को ही पसंद करते हैं. फैसला लेने से पहले दोनों ऑप्शन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से समझना जरूरी है. आइए आपको बताते हैं.
ड्राइव करने में कौन है ज्यादा आसान?
ऑटोमैटिक कार चलाना काफी आसान होता है. इसमें न क्लच दबाना पड़ता है और न ही बार-बार गियर बदलना होता है. इसलिए शहर की ट्रैफिक और लंबे जाम में ऐसी कारें ज्यादा आरामदायक रहती हैं. कम मेहनत में और बिना ज्यादा तनाव के गाड़ी चल जाती है. वहीं मैनुअल कार में हर वक्त क्लच और गियर पर ध्यान देना पड़ता है, खासकर धीमी ट्रैफिक में. नए ड्राइवर्स के लिए यह काम थोड़ा थकाने वाला हो सकता है.
माइलेज में कौन है बेस्ट?
पहले मैनुअल कारें ज्यादा माइलेज देती थीं, लेकिन अब ऑटोमैटिक और मैनुअल के बीच का फर्क काफी कम हो गया है. आजकल की ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गई हैं और कई मॉडल्स में माइलेज लगभग मैनुअल जितना ही मिल जाता है. फिर भी बजट कारों में सही तरीके से चलाने पर मैनुअल कारें अभी भी थोड़ा बेहतर माइलेज दे देती हैं.
दोनों में सस्ता कौन?
मैनुअल कारें ऑटोमैटिक कारों के मुकाबले सस्ती होती हैं. इन्हें खरीदने की कीमत भी कम होती है और मेंटेनेंस का खर्च भी कम होता है. वहीं ऑटोमैटिक कारें शुरू में महंगी पड़ती हैं और गियरबॉक्स के हिसाब से इनकी रिपेयर भी भारी पड़ सकती है. अगर बजट कम है, तो मैनुअल कार लेना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होता है.
ड्राइविंग कम्फर्ट में कौन आगे?
अगर आपको ड्राइविंग का मजा लेना पसंद है, तो मैनुअल कार ज्यादा रोमांचक लगती है. इसमें गियर आपके कंट्रोल में होते हैं, जिससे कार से बेहतर जुड़ाव महसूस होता है. यही वजह है कि आज भी कई ड्राइविंग पसंद करने वाले लोग मैनुअल कार चुनते हैं. वहीं ऑटोमैटिक कार आराम पर ज्यादा फोकस करती है. इसे चलाना स्मूद और आसान होता है, लेकिन ड्राइविंग का मजा थोड़ा कम महसूस होता है.
आपके लिए कौन सा सही?
अगर आप शहर में रोज गाड़ी चलाने वालों में से हैं तो आपके लिए ऑटोमैटिक कार ज्यादा फायदेमंद होगी, क्योंकि इससे ऑफिस आने-जाने का झंझट कम हो जाता है. वहीं अगर आप हाईवे पर चलाने वाले या कभी-कभार ड्राइव करने वालों में से हैं तो फिर आपके लिए मैनुअल कार भी ठीक रहेगी. बुजुर्ग ड्राइवरों और नए सीखने वालों के लिए भी ऑटोमैटिक कार एक अच्छा ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: भारत में गाड़ियों का स्टीयरिंग राइट साइड क्यों होता है? सालों से ड्राइविंग करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










