6 लाख से सस्ती ऑटोमैटिक कार, फीचर्स देख फैन हो जाएंगे
Published by : Shivani Shah Updated At : 09 Jan 2026 2:49 PM
6 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऑटोमैटिक कारें
Automatic Cars Under Rs 6 Lakh: अगर आप ऑटोमैटिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट 6 लाख रुपये तक है, तो फिर आपके लिए यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं. चेक करिए डिटेल्स.
Automatic Cars Under Rs 6 Lakh: इंडियन ऑटो मार्केट में ऑटोमैटिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. अब तो मार्केट में एक से बढ़कर ऑटोमैटिक गाड़ियां उपलब्ध भी हो गई हैं, जिसमें शानदार डिजाइन और मॉडर्न लुक के साथ हाई टेक फीचर्स मिलते हैं. लेकिन जब बात बजट पर आती है, तो इन हाई टेक फीचर्स के साथ कीमत पर भी फोकस करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक बढ़िया ऑटोमैटिक कार लेने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट बीच में आ रहा है, तो फिर टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे 6 लाख के बजट में आने वाले ऑटोमैटिक गाड़ियों के ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं, जो चलाने में आसान हैं और बिना जेब पर बोझ बढ़ाए माइलेज और फीचर्स भी अच्छा ऑफर करते हैं.
Maruti Alto K10
6 लाख के बजट के अंदर Maruti Alto K10 एक भरोसेमंद और फ्यूल-एफिशिएंट ऑटोमैटिक कार है. इसका AMT वेरिएंट करीब 5.71 लाख से 6 लाख रुपये की रेंज में आता है. इस कार में 998cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65.7 bhp पावर और 89 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. माइलेज के मामले में Alto K10 निराश नहीं करेगी और यह 24.9 kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है. फीचर्स कि बात करें, तो इसमें फ्रंट पावर विंडोज, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
Renault Kwid
Renault Kwid भारत में पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली हैचबैक कारों में से एक है, जिसे खासतौर पर शहर में आसान ड्राइविंग के लिए पसंद किया जाता है. यह कार 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) दिया गया है. माइलेज कि बात करें, तो इसमें करीब 22 kmpl का माइलेज मिलता है, जो इस सेगमेंट की ऑटोमैटिक कारों में इसे किफायती ऑप्शन बनाता है. फीचर्स के तौर पर इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और यूजर-फ्रेंडली कंट्रोल्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा की ड्राइव को आरामदायक बनाते हैं. क्विड के पहले ऑटोमैटिक वेरिएंट EvolutionAMT की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है और टॉप-ऑफ-द-लाइन AMT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये तक है.
Maruti Suzuki S-Presso AGS
6 लाख के बजट में Maruti Suzuki S-Presso AGS भी अच्छा ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.72 लाख रुपये है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66 bhp पावर और 89 Nm टॉर्क देता है और यह 5-स्पीड AMT के साथ आता है. यह लगभग 25.3 kmpl का माइलेज देता है.
यह भी पढ़ें: किफायती 14 सीटर वाली गाड़ी, बड़ी फैमिली के लिए है परफेक्ट सवारी, पिकनिक हो या लंबी ट्रिप सब घूमेंगे एक साथ
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: कौन सी बजट हैचबैक आप लिए परफेक्ट? देखें कंपैरिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










