iPhone 8, iPhone 8 Plus 64GB भारत में बंद, वजह iPhone SE (2020) तो नहीं!

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 7:08 PM

विज्ञापन

iPhone 8, iPhone 8 Plus 64GB Discontinued in India: ऐपल Apple ने अभी हाल ही में लेटेस्ट आइफोन iPhone SE (2020) को लॉन्च किया ही है कि अब पता चला है कि कंपनी ने आइफोन 8 iPhone 8 और आइफोन 8 प्लस 64 जीबी iPhone 8 Plus 64GB मॉडल को भारत में बंद कर दिया है.

विज्ञापन

iPhone 8, iPhone 8 Plus 64GB Discontinued in India: ऐपल Apple ने अभी हाल ही में लेटेस्ट आइफोन iPhone SE (2020) को लॉन्च किया ही है कि अब पता चला है कि कंपनी ने आइफोन 8 iPhone 8 और आइफोन 8 प्लस 64 जीबी iPhone 8 Plus 64GB मॉडल को भारत में बंद कर दिया है.

Also Read: Coronavirus से लड़ाई में साथ आये Apple और Google, हर फोन में मिलेगा कोरोना ट्रैकिंग ऐप

ऐपल केवल आईफोन 8 प्लस 128 जीबी मॉडल को बेचेगा और आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस 64 जीबी मॉडलों को अब स्टॉक में वापस नहीं लाया जाएगा. ग्राहक अब इन दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट्स को केवल तब तक खरीद सकेंगे, जब तक ये ई-रिटेलर्स और आधिकारिक रिटेलर्स के स्टॉक में बचे हुए हैं.

Also Read: Apple iPhone SE 2020: सबसे सस्ता आईफोन कितने का है?

वहीं, दूसरी ओर iPhone 7 अब भी ऐपल की वेबसाइट पर लिस्टेड है और आइफोन 8 प्लस iPhone 8 Plus के 128 जीबी मॉडल के साथ उपलब्ध रहने की संभावना है. स्मार्टफोन बंद करने के पीछे का कारण ऐपल द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया किफायती आइफोन एसई 2020 iPhone SE (2020) है.

Also Read: iPhone पर Apple की जगह Onion: ”प्रीमियम इमेज के लिए आइफोन ने बदला लोगो”

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट किया है, जिसके बाद अब वेबसाइट में केवल आईफोन 8 प्लस के 128 जीबी मॉडल की लिस्टिंग दिखाई दे रही है. और ऐपल Apple अब देश में आइफोन 8 iPhone 8 और आइफोन 8 प्लस 64 जीबी iPhone 8 Plus 64GB मॉडल के लिए नया स्टॉक लाने की योजना नहीं बना रही है.

Also Read: iOS Security Hole को लेकर Apple ने सभी iPhone यूजर्स को किया अलर्ट

बताते चलें कि आइफोन एसई 2020 iPhone SE (2020) की भारत में कीमत का भी खुलासा हो गया है, लेकिन लॉकडाउन में ई-कॉमर्स सेल पर प्रतिबंध के चलते स्मार्टफोन की सेल की घोषणा नहीं की गई है. उम्मीद है कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद ही आईफोन एसई (2020) देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Also Read: CoronaVirus नहीं, इस वजह से महंगा हुआ iPhone

iPhone SE (2020) की कीमत 42,500 रुपये से शुरू होती है. 42,500 रुपये कीमत के साथ नया आईफोन स्पेसिफिकेशन के मामले में iPhone 8 के टक्कर का है. यहां तक कि इसमें शामिल प्रोसेसर और कुछ अन्य फीचर्स आईफोन 11 से मिलते-जुलते हैं.

Also Read: Iphone Ipad Mail Bug: 50 करोड़ यूजर डाटा पर 8 साल से चल रहा सेंधमारी का खेल

आइफोन एसई 2020 iPhone SE (2020), आइफोन 8 प्लस 128 जीबी iPhone 8 Plus 128GB, आइफोन 11 सीरीज iPhone 11 Series और आइफोन एक्स सीरीज iPhone X Series के साथ आइफोन 7 iPhone 7 की सेल जारी रहेगी.

Also Read: Corona Effect: Apple ने लगायी iPhone की खरीद पर पाबंदी, जानें…

बता दें कि आइफोन 7 iPhone 7 की कीमतें ऐपल की वेबसाइट पर अभी भी लिस्टेड दिखाई दे रही हैं, जो 32 जीबी मॉडल के लिए 31,500 रुपये और 128 जीबी मॉडल के लिए 36,800 रुपये है.

Also Read: CORONA Effect: चीन से भारत शिफ्ट होगा iPhone का मास प्रोडक्शन, सस्ता होगा हैंडसेट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola