Corona Effect: Apple ने लगायी iPhone की खरीद पर पाबंदी, जानें...

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Mar 2020 11:39 AM

विज्ञापन

Coronavirus Outbreak का असर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. ऐपल (Apple) ने काफी पहले से ही चीन के अपने सारे स्टोर्स बंद कर दिये है और इसकी सप्लाई चेन पर भी बुरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

Coronavirus Outbreak का असर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. ऐपल (Apple) ने काफी पहले से ही चीन के अपने सारे स्टोर्स बंद कर दिये है और इसकी सप्लाई चेन पर भी बुरा असर पड़ा है.

Apple की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ने अमेरिका, चीन के अलावा दूसरे कई देशों में एक यूजर को अधिकतम दो आईफोन खरीदने की सीमा तय कर दी है. कंपनी ने CoVID 19 की वजह से हो रहे कम प्रोडक्शन और चीन के बाहर मौजूद स्टोर्स को बंद करने के बाद यह फैसला लिया है. ऐपल की कोशिश है कि स्टोर्स को बंद कर कोरोना वायरस को लोगों के मूवमेंट के कारण फैलने से रोका जा सके.

वैसे, आप चाहें तो अभी भी iPhone के अलग-अलग मॉडल्स दो से ज्यादा खरीद सकते हैं. लेकिन अगर आपको एक मॉडल के दो से ज्यादा आईफोन खरीदना है तो ऑनलाइन नहीं ले सकते हैं. अगर आप iPhone 11 दो से ज्यादा खरीदते हैं तो आपको इसकी इजाजत नहीं है.

ऐपल ने खरीदारी पर सभी लेटेस्ट आईफोन पर लिमिट लगा दी है. इनमें iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone XR, iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल है. हालांकि iPad Pro और MacBook Pro की दो से ज्यादा यूनिट्स खरीदने पर कोई बंदिश नहीं है.

ऐपल के प्रोडक्ट्स पर बल्क खरीदारी में कैपिंग लगा दी गई है. ऐसा अमेरिका सहित कई देशों में हो रहा है. चीन, हॉन्ग कॉन्ग, ताइवान और सिंगापुर जैसे देशों में ऐपल की वेबसाइट पर आईफोन लिस्टिंग के पास एक नोटिफिकेशन दिया जा रहा है. इसमें बताया जा रहा है कि एक ऑर्डर में दो से ज्यादा डिवाइस नहीं खरीद सकते हैं.

भारत की बात करें, तो अब तक यहां कंपनी ने iPhone की खरीदारी पर कोई लिमिट नहीं लगाया है. चूंकि भारत में आईफोन का बाजार बड़ा नहीं है, शायद यह वजह भी हो सकती है कि यहां बल्क में आईफोन खरीदारी पर लिमिट नहीं लगायी गई है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola