Lockdown 3.0 : आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना सबके लिए जरूरी?
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 9:32 AM
Aarogya Setu App Mandatory, How Aarogya Setu App Work, How Aarogya Setu App Is Helpful To Fight Covid 19 : भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया है, जिसे महज 20 दिनों में 8 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन 3.0 की घोषणा हो गई है जो चार मई से प्रभावी होगा और 17 मई तक चलेगा. लॉकडाउन 3.0 के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप को सभी सार्वजनिक निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए और कंटेनमेंट जोन के लिए अनिवार्य कर दिया गया है.
Aarogya Setu App Mandatory, How Aarogya Setu App Work, How Aarogya Setu App Is Helpful To Fight Covid 19 : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तमाम देश तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. कहीं ड्रोन मेडिकल सामान पहुंचा रहे हैं, तो किसी देश में चिकित्साकर्मियों की सहायता के लिए रोबोट तैनात हैं. इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण को ट्रैक करना सभी देशों के लिए जरूरी हो गया है. इसके लिए सभी देश अलग-अलग कॉन्टैक्ट बेस्ड ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं.
भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण को ट्रैक करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया है, जिसे महज 20 दिनों में 8 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन 3.0 की घोषणा हो गई है जो चार मई से प्रभावी होगा और 17 मई तक चलेगा. लॉकडाउन 3.0 के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप को सभी सार्वजनिक निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए और कंटेनमेंट जोन के लिए अनिवार्य कर दिया गया है.
Also Read: How To Install Aarogya Setu App: जानिए कैसे आपको कोरोना से अलर्ट करता है आरोग्य सेतु ऐप
सरकार ने सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करने को अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ संगठनों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारी इस कोरोना वायरस ट्रैकिंग मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करें.
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो हफ्तों तक और बढ़ाते हुए गाइडलाइंस को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है. इसी नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि यह सभी संगठनों के प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि वह इस ऐप की 100 फीसदी कवरेज को कर्मचारियों के बीच सुनिश्चित करे.
Also Read: PM Modi ने जिस Aarogya Setu App के बारे में बात की, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?
कंटेंमेंट जोन्स में सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को 100 फीसदी अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, यह बात साफ नहीं है कि यह आदेश इन इलाकों में रहने वाले निवासियों पर भी लागू होगा या केवल दफ्तर और काम की जगहों पर उपयुक्त है. भारत एकमात्र देश है जहां कोरोना कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप्लीकेशन के डाउनलोड को इस स्तर पर अनिवार्य किया गया है.
इस बीच जानकारों की मानें, तो यह ऐप सुरक्षित नहीं है. इसका सोर्स कोड परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं है और सुरक्षा से जुड़ी इसकी कमजोरियों को पहले से इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, निगरानी और डेटा प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर चिंताएं भी जाहिर की जा चुकी हैं.
Also Read: Aarogya Setu App कैसे खोज निकालता है आपके आसपास का कोरोना मरीज?
बताते चलें कि आरोग्य सेतु ऐप आपको यह बताने के लिए कि आप जोखिम में हैं, ब्लूटूथ और जीपीएस का इस्तेमाल करता है. जहां जीपीएस रियल टाइम में व्यक्ति की लोकेशन को ट्रैक करता है, वहीं ब्लूटूथ व्यक्ति के नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के नजदीक आने पर ट्रैक करेगा. यह संक्रमित व्यक्ति से यूजर के 6 फीट तक की दूरी पर आने पर ट्रैक करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










