Lenovo के इस फोन ने स्मार्टफोन बाजार में मचा रखी है धूम
Updated at : 18 Mar 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

भारत के स्मार्टफोन बाजार में लेनोवो कंपनी ने एक -के -बाद एक प्रोडक्ट लांच कर धूम मचा रखी है.फिलहाल बाजार में K6 पावर यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है. अपने दमदार बैटरी के साथ इस फोन ने बाजार में तहलका मचा कर रखा है. 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम के वेरिएंट वाले […]
विज्ञापन
भारत के स्मार्टफोन बाजार में लेनोवो कंपनी ने एक -के -बाद एक प्रोडक्ट लांच कर धूम मचा रखी है.फिलहाल बाजार में K6 पावर यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है. अपने दमदार बैटरी के साथ इस फोन ने बाजार में तहलका मचा कर रखा है. 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम के वेरिएंट वाले इस फोन की कीमत 9,999 रुपये व 10,999 रुपये रखी गयी है. तीन प्रिमीयम कलर्स गोल्ड , ग्रे व सिल्वर में उपलब्ध यह फोन भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पहले से ही काफी लोकप्रिय है.
1.K6 पावर की बैटरी 4000 mAh की है. कंपनी की वेबसाइट में दर्ज जानकारी की मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर दो दिनों तक यह बैटरी चल सकती है. यह फोन 5 इंच के फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले से लैस है. इसकी इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है
2.एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स 258 सेंसर वाला 13 मेगापक्सिल का रियर कैमरा है. सेल्फी कैमरा 8 MP का है. सेल्फी लेते वक्त फ्लैश स्क्रीन की सुविधा है.फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ले सकते हैं.
3. फोन 2G/3G/4G तीनों नेटवर्क में काम करती है. अगर आप इस कीमत के रेंज में अन्य फोन देखें तो लेनोवो का K6 पावर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




