ये 5 सस्ती 110cc बाइक्स हर दिन बचाएंगी पेट्रोल का खर्च, कीमत 57,350 रुपये से शुरू

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 May 2026 12:56 PM

विज्ञापन

Honda Livo (Photo: Honda2Wheelers)

Cheapest 110cc Bikes: अगर आप डेली यूज के लिए ऐसी बाइक चाहते हैं जो सस्ती हो और चलाने में भी ज्यादा खर्च न करवाए, तो 110cc सेगमेंट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. हमने ऐसे 5 मॉडल चुने हैं जो बजट, माइलेज और आराम का अच्छा बैलेंस देते हैं. आइए एक-एक कर इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

भारत में 110cc बाइक सेगमेंट काफी पॉपुलर है. रोजमर्रा के सफर के लिए लोग इसे किफायती, आरामदायक और भरोसेमंद ऑप्शन मानते हैं. चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज की भागदौड़ हो या फिर घर के रोज के छोटे-मोटे काम, यह कैटेगरी लगभग हर तरह के राइडर के लिए फिट बैठती है. आज जब पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ऐसी बाइक चुनना और भी जरूरी हो गया है जो जेब पर ज्यादा बोझ न डाले और बढ़िया माइलेज दे. अगर आप भी रोजाना शहर या कस्बे के सफर के लिए सबसे सस्ती और भरोसेमंद 110cc बाइक ढूंढ रहे हैं, तो हमने आपके लिए बड़े ब्रांड्स के कुछ बेहतरीन ऑप्शन चुने हैं. आइए देखते हैं.

TVS Sport

2007 में लॉन्च हुई यह बाइक करीब दो दशकों से भारतीय सड़कों पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है.इसमें 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. कंपनी का दावा है कि नॉर्मल राइडिंग कंडीशन में यह करीब 70 km/l तक माइलेज दे सकती है. बाइक का वजन सिर्फ 112 kg है. इसका सिंपल कम्यूटर-फ्रेंडली डिजाइन और लंबी सीट ऐसी है कि राइडर के साथ पीछे बैठने वाला भी आराम से सफर कर सकता है.

फीचर्स की बात करें तो इसमें सेल्फ स्टार्ट, अलॉय व्हील्स और TVS की Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है. कीमत की बात करें तो TVS Sport की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 57,950 रुपये रखी गई है, जिससे यह एंट्री-लेवल बाइक खरीदने वालों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाती है.

TVS Radeon

यह बाइक उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो रोजाना की सवारी में बजट के अंदर थोड़ा प्रीमियम फील चाहते हैं. इसमें 109.7cc का वही भरोसेमंद इंजन मिलता है, लेकिन कंपनी के मुताबिक यह करीब 68 km/l तक का माइलेज दे सकती है.

डिजाइन की बात करें तो यह बाइक अपने रेट्रो लुक की वजह से अलग नजर आती है. क्रोम फिनिशिंग इसे थोड़ा क्लासिक और प्रीमियम टच देती है. वहीं, LED DRLs, USB चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 57,350 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.

TVS Star City Plus

इसमें 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक करीब 67 km/l तक का माइलेज दे सकती है. लुक्स की बात करें तो इसका डिजाइन बाकी नॉर्मल कम्यूटर बाइक्स से थोड़ा ज्यादा आकर्षक नजर आता है. शार्प टैंक एक्सटेंशन, ड्यूल-टोन सीट और स्पोर्टी ग्राफिक्स इसे एक मॉडर्न टच देते हैं. वहीं, हल्का क्लच और आरामदायक सस्पेंशन शहर के ट्रैफिक में भी इसे चलाना आसान बनाते हैं.

TVS ने इसमें ETFi टेक्नोलॉजी भी दी है, जिससे थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर होता है और फ्यूल एफिशिएंसी में भी फायदा मिलता है. कीमत की बात करें तो TVS Star City Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 72,500 रुपये है.

Honda Livo

यह बाइक 109.51cc के फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ आती है, जो रोजमर्रा की सवारी में करीब 65km/l तक का माइलेज देने का दावा करती है. इसके एग्रेसिव टैंक श्राउड्स, शार्प ग्राफिक्स और थोड़ा मस्क्युलर डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं. इसमें साइलेंट स्टार्टर सिस्टम, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. कीमत की बात करें, तो इसका बेस ड्रम वेरिएंट ₹80,081 (एक्स-शोरूम) में आता है.

Bajaj Platina 110

इसमें 115.45cc का इंजन मिलता है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ करीब 70km/l तक का माइलेज देने का दावा करता है. लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए बजाज ने इसमें लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, नरम क्विल्टेड सीट और सीधी बैठने वाली राइडिंग पोजिशन दी है. फीचर्स की बात करें तो इसमें LED DRLs, ट्यूबलेस टायर्स और डिजिटल कंसोल जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स भी मिलते हैं. कीमत की बात करें, तो Bajaj Platina 110 Drum की एक्स-शोरूम कीमत 72,428 रुपये रखी गई है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola