पिकनिक हो या शादी-ब्याह, 17 लोगों की सवारी वाली ये गाड़ी बन जाएगी घर की शान, जानें कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Aug 2025 3:48 PM
Force Traveller 3700
अगर आपका भी परिवार बड़ा है और आप सबके लिए एक ही गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो Force Traveller 3700 आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है. इसमें 17 आरामदायक सीटें दी गई हैं, जिससे पूरा परिवार साथ बैठकर आसानी से सफर कर सकता है. आइए जानते हैं इस गाड़ी के खास फीचर्स और कीमत.
बड़ा परिवार होना बहुत अच्छी बात है लेकिन जब साथ कहीं जाना पड़ जाए तो समस्या खड़ी हो जाती है. कोई उस गाड़ी में बैठ जाते हैं तो कई दूसरे में. इस परेशानी को दूर करने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है Force Traveller 3700. जी हां, ये गाड़ी बड़ी फैमिली के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि इसमें 17 सीटें मिलती हैं. यानी अब पूरा परिवार आराम से साथ में ट्रैवल कर सकता है वो भी बिना किसी टेंशन के. यही वजह है कि बड़ी फैमिली वालों के बीच ये गाड़ी काफी पॉपुलर है. चलिए अब जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में…
Force Traveller 3700 के फीचर्स
Force Traveller 3700 एक ऐसा 17 सीटर गाड़ी है जिसे लोग ट्रैवल और अलग-अलग कामों के लिए खूब पसंद करते हैं. इसमें 2596 CC का पावरफुल इंजन दिया गया है, जो 115 हॉर्स पावर की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क देता है. आराम और पावर दोनों का कॉम्बिनेशन होने की वजह से ये मार्केट में काफी पॉपुलर है.
Force Traveller 3700 17 सीटर की माइलेज की बात करें तो यह 17 किलोमीटर प्रति लीटर के साथ आता है. इसमें 70 लीटर की ईंधन टैंक कैपेसिटी मौजूद है. इसकी जीवीडब्ल्यू (सकल वाहन वजन) 4300 किलोग्राम है.
Force Traveller 3700 (17 सीटर) एक मजबूत मोनोकॉक बॉडी पर बना है. इसके अंदर बैठने की जगह काफी आरामदायक और खुली मिलती है. इसमें आपको टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, पीछे देखने के लिए पार्किंग कैमरा और ठंडी हवा के लिए एसी जैसी एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.
कितनी है कीमत?
Force Traveller 3700 (17 सीटर) कई कामों में इस्तेमाल हो सकता है. चाहे बच्चों को स्कूल ले जाना या ले आना हो, जॉइंट फैमिली को टूर पर जाना हो या फिर सामान ढोना हो, ये गाड़ी हर जगह काम आ जाती है. लंबा सफर हो तो भी ये भरोसेमंद है और आराम से मंजिल तक पहुंचा देती है. Force Traveller की कीमत उसके वेरिएंट पर बदलती रहती है. ये गाड़ी करीब 17.16 लाख से लेकर 21.79 लाख रुपये तक में मिल जाती है.
Force Traveller 3700 17 सीटर के कुछ प्रमुख लाभ
- कम्फर्टेबले केबिन
- सॉलिड इंजन
- लंबी ड्राइविंग रेंज
यह भी पढ़ें: Rajmargyatra ऐप से FASTag Annual Pass कैसे करें एक्टिवेट? जानें पूरा प्रॉसेस और वैलिडिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










