ePaper

HTC ने पेश किया 13MP के साथ सेल्‍फी स्‍मार्टफोन Desire Eye

Updated at : 09 Oct 2014 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
HTC ने पेश किया 13MP के साथ सेल्‍फी स्‍मार्टफोन Desire Eye

सैमसंग और माइक्रोसाफ्ट के बाद एचटीसी लेकर आया आया है एक ऐसा स्‍मार्टफोन जो आपके सेल्‍फी क्ल्कि करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है. अबतक के फ्रंट फेसिंग मोबाइल कैमरों में बेहतरीन सेल्‍फी क्लिक करने वाले इस फोन का नाम HTC Desire Eye है. इस फोन की खासियत है इसका कैमरा, फ्रंट फेसिंग […]

विज्ञापन

सैमसंग और माइक्रोसाफ्ट के बाद एचटीसी लेकर आया आया है एक ऐसा स्‍मार्टफोन जो आपके सेल्‍फी क्ल्कि करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है. अबतक के फ्रंट फेसिंग मोबाइल कैमरों में बेहतरीन सेल्‍फी क्लिक करने वाले इस फोन का नाम HTC Desire Eye है.

इस फोन की खासियत है इसका कैमरा, फ्रंट फेसिंग कैमरा 13 मेगापिक्‍सल के साथ है जबकि डीटेल क्लिक के लिए फोन का रीयर कैमरा 16 मेगापिक्‍सल के साथ है. कंपनी का दावा है कि यह फोन अबतक के किसी भी सेल्‍फी स्‍मार्टफोन से उम्‍दा है.

दोनों कैमरों में नेचुरल टोन पाने के लिए एलईड फ्लैश का इस्‍तेमाल किया गया है. कम रौशनी में भी इसमें लगा बीएसआई सेंसर इस कैमरे को कम लाइट में भी उपयोगी बनाता है.

क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ यह फोन दो रंगों में उपलब्‍ध है. वाटरप्रूफ यूनिबॉडी के साथ फोन की स्‍क्रीन 5.2 इंच फुल एचडी डिस्‍प्‍ले के साथ उपलब्‍ध है. कंपनी के अनुसार एचटीसी आई मोबाइल इमेजिंग स्‍फाटवेयर को नयी उंचाई तक ले जा सकता है. नये एचटीसी की फेस ट्रैकिंग टेक्‍नीक घर में मौजूद एक साथ चार लोगों के चेहरे को आसानी से क्रॉप और पोजिसनिंग के साथ ट्रैक कर सकती है.

फोन का नया स्प्‍लिट कैप्‍चर फंक्‍सन एक बार में कई फोटो और वीडियो को एक साथ फ्रंट और बैक कैमरे से क्लिक करके आपको सेल्‍फी का एक नया एक्‍सपीरियंस देता है. एचटीसी डिजायर आई की वॉयस सेल्‍फी भी आपको अनोखा अनुभव देगी. वायस सेल्‍फी का यह गुण फोटो क्‍लिक से पहले ‘से चीज’ का कमांड देकर आपको अलग ही अनुभव देता है.

इसके अलावा फोन में फोन फ्यूजन का भी ऑप्‍सन है जो आपके फोटो को किसी के भी फोटो के साथ मिलाकर बनाने का ऑप्‍सन देता है. इसका मतलब है कि अब आप अपने फेवरिट सेलिब्रि‍टी के बगल में खडे होते हुए फोटो में आसानी से दिख सकते हैं वो भी बिल्‍कुल नेचुरल क्‍लीयरिटी के साथ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola