iphone 6 के टेढ़े होने की शिकायत से एप्पल की साख पर उठा सवाल

एप्पल के नये फोन आईफोन6 और आईफोन 6 प्लस ने अपने रिलीज से पहले ही देश और दुनिया में धूम मचा दी थी. लेकिन फोन के रिलीज होने के कुछ ही समय के बाद से ही इसके हार्डवेयर में दिक्कतें आने की खबरें मिल रही हैं. तमाम दावों के बीच एप्प्ल की नयी प्रस्तुति आईफोन6 […]
एप्पल के नये फोन आईफोन6 और आईफोन 6 प्लस ने अपने रिलीज से पहले ही देश और दुनिया में धूम मचा दी थी. लेकिन फोन के रिलीज होने के कुछ ही समय के बाद से ही इसके हार्डवेयर में दिक्कतें आने की खबरें मिल रही हैं. तमाम दावों के बीच एप्प्ल की नयी प्रस्तुति आईफोन6 और आईफोन 6 प्लस लोगों के बीच खडा उतरने की कोशिश कर रहा है.
अभी हाल ही में कंपनी के तरफ से इसके नये सॉफ्टवेयर iOS 8.0.2 लांच होने की बात कही गयी थी. विदित हो कि इससे पहले ही कंपनी द्वारा लांच किया गया नया साफॅ्टवेयर iOS 8.0.1 के साथ भी कई तरह की दिक्कतों की शिकायत मिल रही थी. अब आईफोन 6 और 6 प्लस के हार्डवेयर को लेकर लागों ने भी शिकायतें करना शुरु कर दिया है. शिकायतकर्ताओं से आईफोन 6 प्लस के टेढे होने की शिकायत मिली है. सोशल मीडिया पर भी फोन को लेकर तरह तरह का मजाक बनाया जा रहा है.यूजरों फोन को सामने या पीछे के पॉकेट में कुछ समय तक रहने के बाद इसके टेढे होने की शिकायत की है.
‘बैंडगेट’ नाम से सोशल साइटों पर फोन के कई तरह के टेढे फोटो शेयर किये जा रहे हैं. जिसमें यूजर कंपनी के नये प्रोडक्ट के लांच होने के वक्त किये दावों का उपहास कर रहे है. एप्पल के ओनर ने आईफोन सेट की लांचिंग के वक्त दावा किया था कि ‘ आईफोन का नया मॉडल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का बेहतरीन तालमेल है.’ कंपनी के इसी बात पर एक ब्लॉगर ने कंपनी के इस बयान का मजाक बनाते हुए कहा है कि ‘यह फिजिक्स की बात है.’ उसने इसपर आगे टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘यह एल्यूमिनियम है जो टेढा हो रहा है.’
जानकारों की मानें तो एप्प्ल ने अपनी नयी प्रस्तुति के मैनुफैक्चर कॉस्ट में कमी करने के कारण और इसकी बॉडी को हल्का रखने के लिए आईफोन में एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया था. जो अब कंपनी के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है. बता दें कि इससे पहले एप्पल की प्रतिद्वंदी कंपनी रह चुकी सैमसंग के कुछ सेटों में भी इस तरह के शिकायत सुनने को मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




