ePaper

Toyota ने कोरोना वायरस के चलते नौ फरवरी तक बंद किये चीन के संयंत्र

Updated at : 29 Jan 2020 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Toyota ने कोरोना वायरस के चलते नौ फरवरी तक बंद किये चीन के संयंत्र

टोक्यो : कार बनाने वाली जापानी कंपनी टोयोटा ने चीन स्थित अपने सभी संयंत्रों को नौ फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है. इसकी प्रमुख वजह चीन में कोरोना वायरस का तेजी से फैलना है. इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है. टोयोटा के प्रवक्ता […]

विज्ञापन

टोक्यो : कार बनाने वाली जापानी कंपनी टोयोटा ने चीन स्थित अपने सभी संयंत्रों को नौ फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है. इसकी प्रमुख वजह चीन में कोरोना वायरस का तेजी से फैलना है. इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है.

टोयोटा के प्रवक्ता ने कहा कि स्थानीय और क्षेत्रीय सरकार की ओर से जारी किये गये विभिन्न दिशा-निर्देशों और 29 जनवरी तक कल-पुर्जों की आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए हमने नौ फरवरी तक अपने संयंत्रों में परिचालन रोकने का निर्णय किया है. प्रवक्ता ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी करेंगे और 10 फरवरी से परिचालन शुरू करने पर निर्णय करेंगे.

इससे पहले, चीन के नववर्ष की छुट्टियों के चलते कंपनी के संयंत्र बंद रहे थे और इनमें सोमवार और मंगलवार से काम शुरू होना था. कंपनी के इस फैसले से चीन स्थित उसके तीन संयंत्र जीएसी टोयोटा मोटर कंपनी लिमिटेड, तियांजिन एफएडब्ल्यू टोयोटा मोटर कंपनी लिमिटेड और सिचुआन एफएडब्ल्यू टोयोटा मोटर कंपनी लिमिटेड प्रभावित होंगे.

चीन में इस वायरस से अब तक करीब 6,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं. कई देशों ने चीन के वुहान शहर में रह रहे अपने नागरिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है. इस वायरस के संक्रमण की शुरुआत वहीं से हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola