मारुति सुजुकी डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह के दौरान उसकी कम्पेक्ट सेडान डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इस अवधि में इस मॉडल की 1.2 लाख कारें बिकीं. कंपनी ने कहा है कि कम्पेक्ट […]
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह के दौरान उसकी कम्पेक्ट सेडान डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इस अवधि में इस मॉडल की 1.2 लाख कारें बिकीं. कंपनी ने कहा है कि कम्पेक्ट सेडान कारों के बाजार में इस मॉडल का 60 प्रतिशत बाजार हिस्सा है.
एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा है, ‘‘पिछले कई साल से डिजायर ने कम्पेक्ट सेडान कारों की श्रेणी में विशिष्ट स्थान बनाया है. मारुति के इस मॉडल को ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुये तैयार किया गया है. यही वजह है कि इसे खरीदारों की व्यापक स्वीकार्यता मिली है.” मारुति सुजुकी डिजायर का तीसरा संस्करण मई 2017 में बाजार में उतारा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




