Price Drop: मारुति सुजुकी ने सस्ते किये अपनी कारों के ये मॉडल्स

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 8:20 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में पांच हजार रुपये की कटौती करने की बुधवार को घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा कि आल्टो 800 (Alto 800), आल्टो के10 (Alto K10), स्विफ्ट डीजल (Swift Diesel), सेलेरियो (Celerio), बलेनो डीजल (Baleno Diesel), इग्निस (Ignis), […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में पांच हजार रुपये की कटौती करने की बुधवार को घोषणा की.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आल्टो 800 (Alto 800), आल्टो के10 (Alto K10), स्विफ्ट डीजल (Swift Diesel), सेलेरियो (Celerio), बलेनो डीजल (Baleno Diesel), इग्निस (Ignis), डिजायर डीजल (Dzire Diesel), टूर एस डीजल (Tour S Diesel), विटारा ब्रिजा (Vitara Brezza) और एस क्रॉस (S Cross) के सभी संस्करणों के दाम कम किये गये हैं. ये मॉडल 2.93 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के हैं.

नयी कीमतें देश भर में 25 सितंबर से प्रभावी होंगी. कंपनी ने कहा कि यह कटौती पहले से दिये जा रहे ऑफर के अतिरिक्त हैं. कंपनी ने कहा कि उसे इस कटौती से उपभोक्ताओं द्वारा खरीद बढ़ाने की उम्मीद है. इससे त्योहारी मौसम से पहले उपभोक्ताओं की धारणा को बल मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola