ePaper

Tata ने लॉन्च किया SUV Nexon का नया वेरिएंट KRAZ

Updated at : 09 Sep 2019 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Tata ने लॉन्च किया SUV Nexon का नया वेरिएंट KRAZ

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने अपनी एसयूवी नेक्सॉन का दूसरा विशेष संस्करण पेश किया है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि नेक्सॉन मॉडल की एक लाख इकाई बिकने के मौके पर उसने यह विशेष संस्करण पेश किया है. नेक्सॉन क्राज (Nexon Kraz) के मैनुअल मॉडल की दिल्ली के शोरूम में कीमत 7.57 लाख […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स ने अपनी एसयूवी नेक्सॉन का दूसरा विशेष संस्करण पेश किया है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि नेक्सॉन मॉडल की एक लाख इकाई बिकने के मौके पर उसने यह विशेष संस्करण पेश किया है.

नेक्सॉन क्राज (Nexon Kraz) के मैनुअल मॉडल की दिल्ली के शोरूम में कीमत 7.57 लाख रुपये और स्वचालित मॉडल (Nexon Kraz AMT price) की कीमत 8.17 लाख रुपये से शुरू होती है.

कंपनी के यात्री वाहन कारोबार के विपणन प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि यह नेक्सॉन का दूसरा सीमित संस्करण है. कंपनी पिछले साल भी क्राज का विशेष संस्करण पेश कर चुकी है. इस संस्करण में कार के बाहरी और आंतरिक साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola