कम होगी जियोफोन की कीमत, नये एप्स के जरिये और स्मार्ट होगा फोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2019 1:04 PM
नयी दिल्ली : जियो कंपनी 4 जी फीचर वाले फोन की कीमत और कम करने वाली है. अगर आप भी जियो फोन लेने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका होगा. जियोफोन 1 को फिर से प्रमोट करने पर कंपनी इसके मार्केट शेयर को फिर से बढ़ा सकेगी. जून 2019 में […]
नयी दिल्ली : जियो कंपनी 4 जी फीचर वाले फोन की कीमत और कम करने वाली है. अगर आप भी जियो फोन लेने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका होगा. जियोफोन 1 को फिर से प्रमोट करने पर कंपनी इसके मार्केट शेयर को फिर से बढ़ा सकेगी. जून 2019 में जियोफोन 1 का मार्केट शेयर गिरकर 28% हो गया जो पिछले साल 47% था.
अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार जियोफोन पर कंपनी एक बार फिर ध्यान देगी और फोन की बिक्री बढ़ाने की कोशिश करेगी. जियोफोन की बिक्री मध्यम वर्ग में खूब हुई है. कंपनी एक बार फिर उस वर्ग पर फोकश करेगी. कंपनी इसके लिए जियोफोन 1 की कीमत कम करने के साथ- साथ एप्स ्स व कॉन्टेंट देने पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










