ePaper

उपग्रहों के जरिये इंटरनेट सेवा उपलब्ध करायेगा आमेजन

Updated at : 05 Apr 2019 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
उपग्रहों के जरिये इंटरनेट सेवा उपलब्ध करायेगा आमेजन

सैन फ्रांसिस्को : तकनीकी से जुड़ी कंपनी अमेजन ने बताया कि दुनिया के जिन क्षेत्रों में अभी तक हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, वहां तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए वह उपग्रहों की एक शृंखला लांच करेगा. अमेजन के इस ‘प्रोजेक्ट कुईपर’ के बारे में सबसे पहले तकनीकी समाचारों से जुड़ी बेवसाइट ‘गीकवायर’ […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : तकनीकी से जुड़ी कंपनी अमेजन ने बताया कि दुनिया के जिन क्षेत्रों में अभी तक हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, वहां तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए वह उपग्रहों की एक शृंखला लांच करेगा.

अमेजन के इस ‘प्रोजेक्ट कुईपर’ के बारे में सबसे पहले तकनीकी समाचारों से जुड़ी बेवसाइट ‘गीकवायर’ ने खबर दी थी. उसने अमेरिकी विनियामक को दी गयी अर्जी के हवाले से बताया था कि इस परियोजना को पूरा करने में अरबों डॉलर का खर्च आयेगा.

अमेजन ने बताया, ‘प्रोजेक्ट कुईपर नया कदम है. इसके तहत पृथ्वी की निचली कक्षा में उपग्रहों की एक शृंखला स्थापित की जायेगी. इसके जरिये उन क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट मुहैया कराया जायेगा, जहां तक उसकी पहुंच नहीं है या कम है.’

कंपनी ने कहा, ‘यह दीर्घावधिक परियोजना है, जिससे लाखों लोगों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा मिल सकेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola