ePaper

कुछ देर के लिए बाधित हुई फेसबुक की सेवा, यूजर परेशान

Updated at : 04 Sep 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ देर के लिए बाधित हुई फेसबुक की सेवा, यूजर परेशान

वाशिंगटन : दुनिया भर के फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को शिकायत की कि यह सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ देर के लिए बाधित रही. कई उपयोगकर्ताओं ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए की. इस संबंध में डाउनडिटेक्टरडॉटकॉम वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब 2100 बजे सूचना आयी जिसमें बताया गया कि विशेष रूप से उत्तरी अमेरिका और […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : दुनिया भर के फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को शिकायत की कि यह सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ देर के लिए बाधित रही. कई उपयोगकर्ताओं ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए की. इस संबंध में डाउनडिटेक्टरडॉटकॉम वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब 2100 बजे सूचना आयी जिसमें बताया गया कि विशेष रूप से उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उपयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं. यह दिक्कत घंटे भर रहने के बाद ठीक हुई.

उस दौरान साइट खोलने का प्रयास करने वाले कुछ उपयोगकर्ताओं को ‘सेवा अनुपलब्ध रहने’ का संदेश आया जबकि कुछ अन्य को एक लंबा संदेश मिला जिसमें सेवा के जल्द बहाल होने की बात कही गयी. इस संदेश में कहा गया, ‘‘फेसबुक का अभी आवश्यक रखरखाव किया जा रहा है लेकिन आपको यह सेवा कुछ मिनट में उपलब्ध हो जाएगी. आपके धैर्य के लिए धन्यवाद, हम साइट को बेहतर बना रहे हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola