सोनाली बेंद्रे ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध को सही ठहराया

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय को यह कहते हुए सही ठहराया है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह समय की जरूरत है.फिल्म उद्योग के एक निकाय द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय को यह कहते हुए सही ठहराया है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए यह समय की जरूरत है.फिल्म उद्योग के एक निकाय द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें इस लक्षित हमले के लिए अपनी सेना और हमारी सरकार पर बहुत गर्व है. यह एक अलग तरह की पहल थी’ उन्होंने कहा, ‘‘ फिल्म निर्माताओं के निकाय ने पहले ही उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है. यदि वे आपके मित्र नहीं है और यदि आप कारोबार में रिश्तें नहीं तोड रहे हैं तो हर कारोबार रूकना चाहिए. समय को देखते हुए यह हर किसी पर लागू होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










