ePaper

बड़कागांव गोलीकांड : हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पूजा बाद होगी सुनवाई

Updated at : 03 Oct 2016 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव गोलीकांड : हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पूजा बाद होगी सुनवाई

रांची : बड़कागांव गोली कांड पर रांची उच्च न्यायलय ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है. पूजा बाद इस गोलीकांड मामले की सुनवाई होगी. उच्च न्यायालय मे कोर्ट दो के न्यायमूर्ति आनंद सेन और प्रदीप मोहंती की अदालत मे बड़कागांव गोलीकांड पर आधा घंटे चली बहस के बाद एडवोकेट जनरल से अब तक हुई घटना की […]

विज्ञापन

रांची : बड़कागांव गोली कांड पर रांची उच्च न्यायलय ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है. पूजा बाद इस गोलीकांड मामले की सुनवाई होगी. उच्च न्यायालय मे कोर्ट दो के न्यायमूर्ति आनंद सेन और प्रदीप मोहंती की अदालत मे बड़कागांव गोलीकांड पर आधा घंटे चली बहस के बाद एडवोकेट जनरल से अब तक हुई घटना की डिटेल मांगा गया है.

गौरतलब है कि बड़कागांव में पुलिस फायरिंग के दौरान चार प्रदर्शनकारियों के मौत हो गयी थी. गोलीकांड को लेकर विपक्षी दलों ने आज बैठक बुलायी. बैठक में सुबोधकांत सहाय, बाबूलाल मरांडी और गौतम सागर राणा मौजूद थे. उधर, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को आज पुलिस ने बरवाडीह -बड़कागांव जाने से रोक दिया.
बड़कागांव की घटना एक अक्तूबर को तड़के घटी थी. जब विधायक निर्मला देवी को पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद उनके समर्थकों और पुलिस में भिड़ंत हो गयी थी. इस भिड़ंत में पुलिस ने बाद में स्थिति को काबू में करने के लिए गोली चला दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola