महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

मेरठ : जिले के थाना सरधना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दो युवकों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क के किनारे छोड़ कर भाग गए.पुलिस ने पीडित महिला की तहरीर पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीडित की चिकित्सकीय जांच […]
मेरठ : जिले के थाना सरधना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दो युवकों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क के किनारे छोड़ कर भाग गए.पुलिस ने पीडित महिला की तहरीर पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीडित की चिकित्सकीय जांच करायी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
कोल्ड ड्रिंक में कथित नशीला पदार्थ मिला होने के कारण महिला बेहोश हो गयी. आरोपी उसे पास के ही मढियाई गांव के जंगल में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. देर रात को आरोपी महिला को मेरठ रोड पर बाग के पास छोड़ कर फरार हो गये. रविवार सुबह किसी तरह घर लौटी पीडित महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. महिला की तहरीर पर अंकित और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










