आग से घर जला, भारी नुकसान

चाकुलिया : चाकुलिया की कुचियाशोली पंचायत के सालकागाडिया गांव में शनिवार को दोपहर में आग लगने से लाछु मुमरू का घर जल गया. आग से घर में रखे तमाम सामान भी जल गये. जब आग लगी, तब घर में कोई नहीं था. सभी हाट गये हुए थे. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा […]
चाकुलिया : चाकुलिया की कुचियाशोली पंचायत के सालकागाडिया गांव में शनिवार को दोपहर में आग लगने से लाछु मुमरू का घर जल गया. आग से घर में रखे तमाम सामान भी जल गये. जब आग लगी, तब घर में कोई नहीं था. सभी हाट गये हुए थे. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आसपास के फूस के कई घर में भी आग की चपेट में आ सकते थे.
सूचना पाकर झामुमो नेता जगन्नाथ महतो और त्रिलोचन राणा वहां पहुंचे. आग की सूचना विधायक को दी. विधायक ने कहा कि अग्नि प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




