गोमो में नहीं मिल रहा राजधानी का टिकट, यात्री परेशान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : गोमो स्टेशन से नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट अभी भी जारी नहीं किये जाने से यहां के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. गोमो स्टेशन पर एक अक्तूबर से चार राजधानी एक्सप्रेस का कॉमर्शियल ठहराव दिया गया है. रेलवे नियमों के अनुसार इसका टिकट आदेश के दिन से ही मिलने की […]
विज्ञापन
धनबाद : गोमो स्टेशन से नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट अभी भी जारी नहीं किये जाने से यहां के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. गोमो स्टेशन पर एक अक्तूबर से चार राजधानी एक्सप्रेस का कॉमर्शियल ठहराव दिया गया है. रेलवे नियमों के अनुसार इसका टिकट आदेश के दिन से ही मिलने की बात कही गयी थी. कई यात्रियों ने रेलवे मंत्री को ट्वीट कर टिकट नहीं मिलने की शिकायत की है.
क्या है मामला : अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों का कॉमर्शियल स्टॉपेज गोमो में दिया है. गोमो स्टेशन पर भुवनेश्वर से खुलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया. जबकि रेलवे नियमों के अनुसार चार माह पहले आरक्षण टिकट यात्री ले सकते हैं, जबकि बोर्ड से आदेश मिलने के बाद जब यात्री आरक्षण काउंटर या ऑन लाइन टिकट लेने जाते हैं तो उन्हें गोमो स्टेशन से राजधानी जाने वाली ट्रेनों का लिस्ट नहीं दिखा और न ही टिकट ही दिया जा रहा है.
रेलवे अधिकारी सूत्रों की मानें तो रेलवे के सर्वर क्रिश में अभी तक इसे फीड नहीं किया गया है. एक दो दिनों के अंदर फीड कर दिया जायेगा और उसके बाद गोमो के यात्री भी राजधानी एक्सप्रेस का टिकट लेकर सफर कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










