ePaper

जिप प्रत्याशी बालेश्वर ने चुनावी बैठक की

Updated at : 13 Nov 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
जिप प्रत्याशी  बालेश्वर ने चुनावी बैठक की

जिप प्रत्याशी बालेश्वर ने चुनावी बैठक की घाटोटांड़. जिप प्रत्याशी बालेश्वर महतो ने नामांकन के बाद लइयो मंजूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की. इसमें चुनाव की तैयारी पर विचार -विमर्श किया गया. बैठक में लोगों ने कहा कि बालेश्वर महतो […]

विज्ञापन

जिप प्रत्याशी बालेश्वर ने चुनावी बैठक की घाटोटांड़. जिप प्रत्याशी बालेश्वर महतो ने नामांकन के बाद लइयो मंजूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की. इसमें चुनाव की तैयारी पर विचार -विमर्श किया गया. बैठक में लोगों ने कहा कि बालेश्वर महतो लंबे समय से क्षेत्र के मजदूर किसानों का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. मांडू भाग दो में अधिकतर कोयला मजदूर, किसान व उनके परिजन रहते हैं. यदि मजदूर किसानों का प्रतिनिधित्व करनेवाला उम्मीदवार चुनाव जीतता है, तो क्षेत्र का समुचित विकास के साथ -साथ कोयला मजदूरों व किसानों को बल मिलेगा. बैठक में अशोक सिंह, धीरंजन सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मोबिन अंसारी, भादे महतो, बालेश्वर रजवार, तेज नारायण करमाली, जगलाल सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola