ePaper

लोक अदालत: 21 वादों का हुआ निपटारा

Updated at : 27 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत: 21 वादों का हुआ निपटारा

फोटो 27 एसकेएल 1 लोक अदालत में निपटारा करते न्यायिक पदाधिकारी व अन्यप्रतिनिधि, सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सरायकेला न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला न्यायाधीश मो कासिम की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया. विभिन्न मामलों का निपटारा करने के लिए लोक अदालत में तीन बेंच बनाया गया था. जिसमें […]

विज्ञापन

फोटो 27 एसकेएल 1 लोक अदालत में निपटारा करते न्यायिक पदाधिकारी व अन्यप्रतिनिधि, सरायकेला जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सरायकेला न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला न्यायाधीश मो कासिम की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया. विभिन्न मामलों का निपटारा करने के लिए लोक अदालत में तीन बेंच बनाया गया था. जिसमें 21 वादों का निपटारा करते हुए 91,400 रुपये की वसूली की गयी. पीठासीन पदाधिकारी द्वितीय जिला न्यायाधीश विजय कुमार, जीएस दुबे व देवाशीष ज्योतिषी की अध्यक्षता में गठित पहले बेंच में चार टेलीफोन वादों का समझौता कर 13,400 रुपये की वसूली की गयी. पीठासीन पदाधिकारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा,निर्मल आचार्य व आरएन त्रिवेदी की अध्यक्षता में गठित बेंच दो में दो उत्पाद के व चार आपराधिक मामलों का निष्पादन कर 16 हजार रुपये की वसूली की गयी.एसडीजेएम दिनेश कुमार,अनिल कुमार षाडंगी व जलेश कवि की अध्यक्षता में गठित बेंच तीन में 13 बिजली वादों का निपटारा करते हुए 62 हजार रुपये की वसूली की गयी. मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अनुज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola