्रपप्पू का राजभवन मार्च आर ब्लॉक पर रोका

संवाददाता, पटना बाढ़ अपहरण व हत्याकांड में मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद मधेपुरा सांसद पप्पू यादव के शनिवार को राजभवन मार्च को पुलिस ने आर ब्लाक पर रोक दिया.पुलिस की निगरानी में शाम पांच बजे राजभवन मार्च शुरू हुआ था. मुंह पर काली पट्टी और हाथ में […]
संवाददाता, पटना बाढ़ अपहरण व हत्याकांड में मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद मधेपुरा सांसद पप्पू यादव के शनिवार को राजभवन मार्च को पुलिस ने आर ब्लाक पर रोक दिया.पुलिस की निगरानी में शाम पांच बजे राजभवन मार्च शुरू हुआ था. मुंह पर काली पट्टी और हाथ में जंजीर बांध सैकड़ों समर्थकों के साथ पप्पू ने राजभवन के लिए मार्च शुरू किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद पूरे प्रदेश में घूम कर वह राज्य की नीतीश सरकार के कारनामों की पोल खोलेंगे. उधर, इस मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन समर्थकों के भारी विरोध के बाद मार्च को कुछ शर्तों के साथ शुरू करने दिया गया. इसके बाद आर ब्लाक और उसके आसपास धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया. काफी देर हंगामा करने के बाद पप्पू यादव समर्थकों के साथ आर ब्लाक से वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










