टीटागढ़ में आग से आठ दूकानें जलीं

कोलकाता. टीटागढ़ के बड़ाबाजार इलाके में आग लगने से आठ दुकानें जल कर राख हो गयीं. मंगलवार देर रात लगी इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल के चार इंजनों को चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक अनुमान के आधार पर आग लगने की वजह बाजार के […]
कोलकाता. टीटागढ़ के बड़ाबाजार इलाके में आग लगने से आठ दुकानें जल कर राख हो गयीं. मंगलवार देर रात लगी इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल के चार इंजनों को चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक अनुमान के आधार पर आग लगने की वजह बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा मीटर बॉक्स है. यहीं से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. घटना की खबर मिलते ही टीटीगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन प्रशांत चौधरी घटनास्थल पर पहंंुच गये. उन्होंने यहां के व्यवसायियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




