वैवाहिक मामले में पंचायत ने सुनाया फैसला

कसमार. थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजूरा गांव के पुरनाटांड़ निवासी मुकेश महतो और उसकी पत्नी लखीमुनि देवी ने अपनै संबंधों में सुधार के लिए रविवार को पंचायत का दरवाजा खटखटाया. लखीमुनि ने कहा कि तीन साल पहले दोनों की शादी हुई है, लेकिन दोनों के बीच हमेशा अनबन की स्थिति रही. मुखिया गीता देवी ने कहा […]
कसमार. थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजूरा गांव के पुरनाटांड़ निवासी मुकेश महतो और उसकी पत्नी लखीमुनि देवी ने अपनै संबंधों में सुधार के लिए रविवार को पंचायत का दरवाजा खटखटाया. लखीमुनि ने कहा कि तीन साल पहले दोनों की शादी हुई है, लेकिन दोनों के बीच हमेशा अनबन की स्थिति रही. मुखिया गीता देवी ने कहा कि फिलहाल लखीमुनि अपने मायके चली जायेगी और 22 फरवरी तक मुकेश उसे ससम्मान विदा करा कर घर लायेगा और फिश्र दोनों राजी-खुशी एक साथ रहेंगे. कहा : ऐसा नहीं हुआ तो पंचायत स्तर पर कार्रवाई की जायेगी. गिरिवर महतो, अभिश्वर महतो, वंशीधर महतो, जेठू महतो, त्रिभुवन महतो, नारायण महतो, लोकनाथ महतो समेत विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं ने पंचायती में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










