डीसी-एसपी ने सेक्टर ऑफिसर को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

Published at :11 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी-एसपी ने सेक्टर ऑफिसर को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

चित्र परिचय : 1- मंचासीन डीसी-एसपी, प्रेक्षक, 2- उपस्थित सेक्टर ऑफिसर गिरिडीह. गिरिडीह स्थित नगर भवन में गुरुवार को सेक्टर ऑफिसरों को डीसी-एसपी ने कर्तव्य का पाठ पढ़ाया. डीसी-एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि सेक्टर ऑफिसर इवीएम समेत मतदान सामग्री पीठासीन पदाधिकारियों को उपलब्ध करायेंगे. साथ ही मतदान दल को वाहन उपलब्ध कराना तथा […]

विज्ञापन

चित्र परिचय : 1- मंचासीन डीसी-एसपी, प्रेक्षक, 2- उपस्थित सेक्टर ऑफिसर गिरिडीह. गिरिडीह स्थित नगर भवन में गुरुवार को सेक्टर ऑफिसरों को डीसी-एसपी ने कर्तव्य का पाठ पढ़ाया. डीसी-एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि सेक्टर ऑफिसर इवीएम समेत मतदान सामग्री पीठासीन पदाधिकारियों को उपलब्ध करायेंगे. साथ ही मतदान दल को वाहन उपलब्ध कराना तथा अपने-अपने मतदान दल के अधिकारियों को संबंधित प्रखंड के कलस्टर तक ले जाना भी सेक्टर ऑफिसर की जिम्मेवारी है. डीसी-एसपी ने सेक्टर ऑफिसर को चुनाव के पूर्व मॉक पोल कराने की जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर कंट्रोल रूम को दो-दो घंटे में रिपोर्ट भेजेंगे. मौके पर बगोदर के प्रेक्षक एसके दास, गिरिडीह के प्रेक्षक चक्रवर्ती मोहन, प्रशिक्षु आइएएस शशि रंजन, डीडीसी दिनेश प्रसाद, गांडेय विस के निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ रामचंद्र पासवान, गिरिडीह विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ जुल्फिकार अली समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola