ePaper

वाम मोर्चा-कांग्रेस में तालमेल की संभावना लगभग खत्म

Updated at : 20 Mar 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
वाम मोर्चा-कांग्रेस में तालमेल की संभावना लगभग खत्म

कोलकाता. : भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कांग्रेस व वाम मोर्चा के बीच तालमेल के आसार लगभग खत्म हो गये हैं. मंगलवार को वाम मोर्चा ने राज्य की कुल 42 सीटों में पिछले चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गयी चार सीटों को छोड़कर बाकी 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर […]

विज्ञापन

कोलकाता. : भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कांग्रेस व वाम मोर्चा के बीच तालमेल के आसार लगभग खत्म हो गये हैं. मंगलवार को वाम मोर्चा ने राज्य की कुल 42 सीटों में पिछले चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गयी चार सीटों को छोड़कर बाकी 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. वाम मोर्चा ने मंगलवार को दूसरी सूची में 13 उम्मीदवार घोषित किये. इससे पहले उसने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी.

वाम मोर्चा के चेयरमैन विमान बसु ने मंगलवार को मोर्चा की बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बीच आपसी सहमति के बावजूद कांग्रेस ने सोमवार रात पिछले लोकसभा चुनाव में वाममोर्चा द्वारा जीती गयी दो सीटों रायगंज और मुर्शिदाबाद सहित 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. लेकिन वाम मोर्चा ने पूर्व वायदे के अनुसार मंगलवार को कांग्रेस द्वारा जीती गयी चार सीटों बहरमपुर, उत्तर मालदा, दक्षिण मालदा और जंगीपुर के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. हम कांग्रेस की ओर से जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

यदि बुधवार शाम तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो इन चार सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिये जायेंगे. हम चाहते थे कि भाजपा व तृणमूल विरोधी वोट नहीं बंटें और भाजपा व तृणमूल कांग्रेस को पराजित किया जाये.
‍श्री बसु ने बांकुड़ा से अमिय पात्र, बोलपुर से रामचंद्र डोम, दार्जिलिंग से समन पाठक, कृष्णनगर से शांतनु झा, झाड़ग्राम से देवब्रम हेमब्रम, बैरकपुर से गार्गी चट्टोपाध्याय, तमलुक से शेख इब्राहिम, आसनसोल से गौरांग चट्टोपाध्याय, कांथी से परितोष चट्टोपाध्याय, मथुरापुर से शरत हालदार, श्रीरामपुर से तीर्थंकर राय, उत्तर कोलकाता से कनीनिका चट्टोपाध्याय तथा हावड़ा से सुमित अधिकारी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola