रीना मित्रा आंतरिक सुरक्षा मामलों की प्रधान सलाहकार नियुक्त

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने आईपीएस अधिकारी रीना मित्रा को आंतरिक सुरक्षा मामलों की प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. रीना हाल ही में सीबीआई प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल रही हैं. मध्यप्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी रीना गृह मंत्रालय में […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने आईपीएस अधिकारी रीना मित्रा को आंतरिक सुरक्षा मामलों की प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. रीना हाल ही में सीबीआई प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल रही हैं.
मध्यप्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईपीएस अधिकारी रीना गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुई हैं. अधिकारी ने कहा कि नये सृजित किये गये इस पद पर मित्रा की जिम्मेदारियों के बारे में अलग से जानकारी दी जायेगी.
माना जा रहा है कि रीना राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के पुनर्व्यवस्थापन को लेकर सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रिपोर्ट कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




