रात में सो जाती है पुलिस, रहिए सावधान

सहरसा : चोरी, लूट और छिनतई. शहर में न बाइक सुरक्षित और न किसी का घर. बीच सड़क पर नशेड़ी बाहर से आनेवाले यात्रियों को चाकू मार कर लूटपाट कर देते हैं और ताला बंद घर को शाम होते ही खंगाल डालते हैं. आखिर ऐसा क्यों? क्या यह सिर्फ पुलिस की नाकामी है या फिर […]
सहरसा : चोरी, लूट और छिनतई. शहर में न बाइक सुरक्षित और न किसी का घर. बीच सड़क पर नशेड़ी बाहर से आनेवाले यात्रियों को चाकू मार कर लूटपाट कर देते हैं और ताला बंद घर को शाम होते ही खंगाल डालते हैं. आखिर ऐसा क्यों? क्या यह सिर्फ पुलिस की नाकामी है या फिर सुरक्षा के प्रति अनदेखी भी जिम्मेदार है? संसाधन की कमी, पुलिसिया अकुशलता या लोगों की लापरवाही. बीते दिनों शहर में घटित घटना में यह बातें सामने आयी. कुछ हैरान और परेशान करने वाले तथ्य भी सामने आये.
पता चला कि थाने की गश्ती की टीम मुहल्ले में एक बार भी नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में मुहल्ले के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर खुद ही अलर्ट रहें, तो बेहतर होगा. क्योंकि आजकल टाउन की पुलिस नींद में है. गांव की पुलिस नींद से जगी ही नहीं है. विभाग के आलाधिकारी को सक्रियता दिखाने के लिए चौक-चौराहे पर वाहन चेकिंग का भले कर लें. लेकिन शहर में पहुंचने वाली शराब की खेप बेरोकटोक पहुंच रही है. रात के समय बारह बजे से पहले शहर के बंगाली बाजार, शंकर चौक के आसपास पुलिस गाड़ी मिल भी जाती है. लेकिन रात ढलते ही वह सड़कों से गायब भी हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




