Delhi Crime News: दिल्ली में दो लोगों की चाकू मार कर हत्या

Published by : Agency Updated At : 18 Mar 2024 1:11 PM

विज्ञापन

delhi-murder

Delhi Crime News: दिल्ली में दो लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है. इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है.

विज्ञापन

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रणहौला इलाके में रविवार की रात दो लोगों की चाकू से हमला कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने सोमवार को इस बाबत जानकारी दी और कहा कि रविवार की रात नौ बज कर करीब 44 मिनट पर मच्छी मार्केट के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उस व्यक्ति को जाफरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है.

एक अधिकारी के अनुसार, जब पुलिस मुकेश को अस्पताल लेकर जा रही थी उसी दौरान स्थानीय लोगों ने पास में एक और शव पड़ा होने की सूचना दी. उस पर भी चाकू से वार किया गया था. डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जा रही है. उनके मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों व्यक्तियों को मारने से पहले लूटा गया था.

Delhi Murder: 1500 रुपये के लिए कर दी हत्या..! चाकू से ताबड़तोड़ वार कर ली जान

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola