bhagalpur news. बांका में पिता ने पांच वर्षीय पुत्र को पटक कर मार डाला, इलाज के क्रम में बच्चे की हुई मौत

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :22 Apr 2026 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बांका में पिता ने पांच वर्षीय पुत्र को पटक कर मार डाला, इलाज के क्रम में बच्चे की हुई मौत

बांका के मधौरा गांव में एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय पुत्र को पटक कर मार डाला है.

विज्ञापन

बांका के मधौरा गांव में एक पिता ने अपने ही पांच वर्षीय पुत्र को पटक कर मार डाला है. गंभीर अवस्था में घायल बालक को लेकर उसका पिता ही जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचा था, जहां चिकित्सकों ने घायल बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया. मृत बालक बांका के ही पहड़िया गांव निवासी चमचम पंडित का पुत्र पांच वर्षीय रोहित कुमार है. घटना रोहित के ननिहाल में मधौरा गांव में हुई है. मृत बालक के ननिहाल वाले परिजनों की सूचना पर बरारी थाना पुलिस ने आरोपित पिता चमचम पंडित को हिरासत में लेकर बांका पुलिस को सूचना दी है. घटना के संदर्भ में बरारी थाना पुलिस ने मृत बालक की मां पूनम देवी का बयान दिया है, जिसमें पूनम ने पति पर पुत्र को पटक कर मार देने का आरोप लगाया है. देर शाम बरारी थाना पुलिस ने मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. देर रात बालक के ननिहाल वाले परिजन शव को लेकर बांका के लिए रवाना हो गये थे तो दूसरी तरफ बरारी पुलिस को बांका पुलिस के पहुंचने का इंतजार है. मामा की होनी थी शादी, बिन बुलाये पहुंचा था पिता मृत बालक के मामा संतोष पंडित ने बताया कि उसकी बहन पूनम कुमारी जब भी ससुराल जाती थी तो उसका पति उसको मारपीट कर भगा देता था. बात थाने तक भी गयी थी. पिछले छह माह से पूनम अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी. संतोष ने बताया कि मंगलवार को उसके छोटे भाई मनीष की शादी होनी थी. लोग बारात जाने की तैयारी कर रही थी. बांका के ही टेंगरा गांव में शादी तय हुई है. इस समारोह में उसने अपने बहनोई चमचम पंडित को बुलाया भी नहीं था, फिर भी वह यहां आ गया था. सुबह वह रोहित को गोद में लेकर नहर की ओर निकल गया था. इधर घर में भोज हो रहा था, सभी आगंतुक लोगों को खाना खिलाने में व्यस्त थे. दोपहर बाहर बजे सूचना मिली कि नहर पर चमचम पंडित ने रोहित को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. सूचना देने वाले व्यक्ति ने कहा कि बालक को कंधे पर उठा कर उसका पिता इलाज कराने के लिए निकला है. संतोष पंडित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पहले वह नहर पर गया. फिर एक निजी चिकित्स्क के यहां गया, वहां कोई नहीं मिला. पता चला कि बालक को बांका सदर अस्पताल ले जाया गया है. वे लोग बांका सदर अस्पताल भी पहुंचे, वहां से पता चला बालक को भागलपुर ले जाया गया है. इसके बाद वे लोग भागलपुर पहुंचे तो यहां देखा कि रोहित की मौत हो चुकी है और पास में ही उसका पिता बैठा है. संतोष ने बताया कि दूसरी शादी करने के लिए चमचम पंडित उसकी बहन को प्रताड़ित करता है. पूनम को रोहित के अलावा एक और बड़ा पुत्र राहुल है. वह कभी अपने पिता के पास नहीं जाता है. पुत्र को मृत घोषित करने के बाद पिता ने खाया खाना अस्पताल कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक के जेएलएनएमसीएच पहुंचते ही चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया था. मृत घोषित होने के बाद मृत बालक के पिता चमचम पंडित ने सबसे पहले अस्पताल से बाहर निकल कर एक होटल में जाकर खाना खाया. फिर वह पुत्र के शव के पास पहुंचा. कभी वह बोल रहा था, बालक बांध से गिर गया है तो कभी वह बोल रहा था पेड़ पर चढ़ने के क्रम में गिरा है. लेकिन जब मृत बालक के ननिहाल वाले परिजन पहुंचे तो पूरी कहानी स्पष्ट हुई. इसके बाद से चमचम पंडित ने बताया कि उसका पुत्र घर जाने की जिद कर रहा था. वह फिर ससुराल जाना नहीं चाह रहा था. इसलिए उसे गुस्सा आ गया और उसने बालक को पटक दिया था. मालूम हो कि बालक के कान, नाक और मुंह से खून रिस रहा था और सिर में सूजन था. शाम को मिली बालक की मौत की सूचना, बरात हो चुकी थी रवाना जानकारी मिली है कि मंगलवार की रात टेंगरा गांव में मनीष की शादी हो रही है. जब तक गांव के लोगों को बालक के मृत्यु की सूचना मिलती तब तक गांव से बारात निकल चुकी थी. इसलिए शादी समारोह को टाला नहीं गया. शादी में शामिल लोग भी शोकाकुल हैं. मृत बालक की नानी विलासी देवी, मां पूनम देवी, मामा संतोष पंडित समेत दो अन्य परिजन भागलपुर अस्पताल पहुंचे थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन