छत्तीसगढ़ में 2013 में इन दलों का नहीं खुला खाता, 6 राष्ट्रीय पार्टियों के 115 प्रत्याशियों की हुई जमानत जब्त

छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनावों में आमतौर पर मुकाबला दो ध्रुवीय होता रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ही मुख्य मुकाबले में होती है. अन्य दलों ने यहां भाग्य आजमाया है, लेकिन उनमें से अधिकांश को मुंह की खानी पड़ी है. जानें ऐसे प्रत्याशियों का लेखा-जोखा.
वर्ष 2013 में बसपा, कांग्रेस और बीजेपी तीन ही पार्टियां ऐसीं थीं, जिन्होंने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये. बसपा के 84 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई, जबकि कांग्रेस के एक उम्मीदवार की. बीजेपी के किसी प्रत्याशी की जमानत जब्त नहीं हुई. सीपीआई ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे, उनमें से 12 को अपनी जमानत गंवानी पड़ी. सीपीएम के सभी चार और एनसीपी के सभी 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी. विधानसभा में सीपीआई, सीपीएम और एनसीपी का खाता भी न खुला.
6 राष्ट्रीय दलों के 301 उम्मीदवार थे छत्तीसगढ़ के मैदान में
इस तरह 6 राष्ट्रीय पार्टियों के 301 उम्मीदवार चुनाव लड़े. 89 ने जीत दर्ज की और 115 की जमानत जब्त हो गयी. राष्ट्रीय पार्टियों को 1,13,27,585 वोट मिले. यह कुल वोटिंग का 86.64 फीसदी रहा. सबसे ज्यादा 41.04 फीसदी वोट बीजेपी को मिला. कांग्रेस 40.29 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर रही. बसपा को 4.27 फीसदी मत मिले. सीपीआई को 0.66 फीसदी, सीपीएम को 0.08 फीसदी और एनसीपी को 0.30 फीसदी वोट मिले थे.
जदयू, लोजपा, सपा समेत 5 दलों ने उतारे थे 118 प्रत्याशी
राज्यस्तरीय पांच पार्टियों एसएचएस, जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), एनपीईपी और समाजवादी पार्टी (सपा) के कुल 118 उम्मीदवार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2013 के दौरान मैदान में भाग्य आजमा रहे थे. सभी की जमानत जब्त हो गयी. इन पांच पार्टियों को 0.98 फीसदी (1,28,140) वोट मिले. सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार एसएचएस ने उतारे थे, जदयू ने 3, लोजपा ने 22, एनपीईपी ने 26 और सपा ने 40 प्रत्याशी मैदान में खड़े किये थे. वर्ष 2013 में 355 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, इनमें से 353 की जमानत जब्त हो गयी. इन सभी उम्मीदवारों को कुल 6,97,267 वोट मिले, जो कुल मत प्रतिशत का 5.33 फीसदी रहा.
इन 34 पार्टियों के 212 में 210 ने अपनी जमानत गंवाई
पंजीकृत (गैर-मान्यताप्राप्त) 34 पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किये थे. इन दलों के कुल 212 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें से 210 की जमानत जब्त हो गयी. सीएसएम के एक और जीजीपी के एक उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे. बीएचबीबी ने 10, आरजीओपी ने छह, आरएबीपी ने नौ, बीएचडीसी ने छह, एडी ने दो, सीएचएसजेपी ने एक, एचजेपी ने चार, आरपीआई (ए) ने दो, बीएससीपी ने चार, एसपी (आई) ने एक, सीएमएम ने एक, एलसीपीवाई ने चार, एसबीएसपी ने दो, एमएनडीपी ने एक, जीजीपी ने 44, बीएएसएमएम ने 16, सीएसपी ने चार, एसएसबीडी ने छह, ओओएसपी ने दो, बीएचपीडी ने दो, बीएचएमपी ने एक, एजेपी ने दो, सीपीआई (एमएल)(लिबरेशन) ने तीन, बीएसएचएसपी ने दो, बीएसएसपी ने दो, बीएचएमएम ने एक, एबीजीपी ने सात, बीबीपी ने एक, सीएसएम ने 54, एवीआईआरपी ने एक, पीआरसीपी ने चार, एसयूएसपी ने दो, जीएमएस ने एक, सीपीआईएम ने चार सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.
Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ऐसी है तैयारी, सूबे में हैं 1.97 करोड़ वोटर
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूरी सूची यहां देखें
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : मायावती की बसपा ने एक महिला समेत 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




