पलामू: जंगल में मिला 15 दिनों से लापता महिला का कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

जंगल की सांकेतिक तस्वीर (AI Image). लाल घेरे में मृतका की फाइल फोटो

Palamu News: पलामू में लापता महिला का कंकाल जंगल से मिलने के बाद इलाके में हड़कप मच गया. पुलिस ने कंकाल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

मुकेश कुमार सिंह रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम बसडीहा स्थित जिन पत्थर जंगल के पास एक महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की पहचान बसडीहा गांव निवासी विनोद राम की 37 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है. वह पिछले महीने से लापता थी. कंकाल के पास बिखरे कपड़ों को देखकर परिजनों ने उसकी पहचान की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

29 मई से लापता थी महिला

परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी 29 मई को जंगल में लकड़ी चुनने गई थी. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने इस संबंध में पांडू थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.

खून के धब्बे और कपड़ों से खुला राज

गुरुवार शाम गांव के एक व्यक्ति ने जिन पत्थर जंगल के पास जमीन पर खून के धब्बे और बिखरे हुए कपड़े देखे. उसने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. शुक्रवार सुबह जब परिजन और ग्रामीण सामूहिक रूप से घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां एक मानव कंकाल मिला. कंकाल के बगल में पड़े कपड़ों को देखकर परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने कपड़ों से सुनीता देवी की पहचान की.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पांडू थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. महिला की मौत कैसे हुई और उसका कंकाल वहां कैसे पहुंचा, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है. इधर, महिला का कंकाल मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, मृतका के घर में चीत्कार मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. 

इसे भी पढ़ें: परिमल नाथवानी का पर्चा वैध, कांग्रेसी मंत्रियों के विरोध के बाद दिल्ली में डेरा जमाएंगे विधायक

इसे भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola