चबूतरा और पेवर ब्लॉक पथ का उद्घाटन

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है

विज्ञापन

डोमचांच . प्रखंड की मसमोहना पंचायत में 15वें वित्त आयोग मद से पूर्ण हुई चार विकास योजनाओं का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने किया. इनमें प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में चबूतरा निर्माण, रिसाल बाबा मंदिर के समीप चबूतरा निर्माण, असनाबाद शिव मंदिर के समीप चबूतरा निर्माण तथा असनाबाद मेन रोड से रिसाल बाबा मंदिर तक पेवर ब्लॉक पथ निर्माण शामिल हैं. बताया गया कि ग्रामीण लंबे समय से इन योजनाओं की मांग कर रहे थे. योजनाओं के पूर्ण होने और उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. मौके पर प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है. जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. कार्यक्रम में विजय सिंह, प्रिंस सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola