2जी मामला: अदालत ने प्रश्नावली पर आरोपी का आग्रह खारिज किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2014 1:22 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में एक निजी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के उस आवेदन को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि प्रश्नावली में लंबे और समान सवाल हैं जो हर आरोपी से किये गये हैं, जबकि वे उनके लिए प्रासंगिक नहीं हैं. विशेष […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में एक निजी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के उस आवेदन को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि प्रश्नावली में लंबे और समान सवाल हैं जो हर आरोपी से किये गये हैं, जबकि वे उनके लिए प्रासंगिक नहीं हैं.

विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओपी सैनी ने कुसेगांव फ्रूट्स एंड वेजीटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आसिफ बलवा की याचिका खारिज कर दी और कहा कि साजिश के मामले में हर साजिशकर्ता दूसरे साजिशकर्ता का एजेंट था.

न्यायाधीश ने कहा, यह एक साजिश का मामला है और प्रत्येक आरोपी के सामने प्रत्येक परिस्थिति को रखे जाने की जरुरत है. इस तरह के मामले में प्रत्येक साजिशकर्ता अन्य साजिशकर्ताओं का एजेंट होता है. अदालत ने यह भी कहा कि प्रत्येक आरोपी को अलग अलग प्रश्नावली दी गई है और सवाल मामले में सुनवाई के दौरान दर्ज साक्ष्य पर आधारित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola