Trump Zelensky Meeting: 'तीसरे विश्वयुद्ध को आप दे रहे हैं न्योता' जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप, रूस के साथ युद्ध विराम पर छिड़ी बहस
Trump Zelensky Meeting
Trump Zelensky Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को बैठक हुई. रूस से समझौते की बात पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की की फटकार भी लगाई, उन्होंने कहा कि आप आदेश देने की स्थिति में नहीं हैं.
Trump Zelensky Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शुक्रवार (28 फरवरी) को अमेरिका पहुंचे. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच रूस यूक्रेन युद्ध और अमेरिका के लिए खनिज सौदे पर चर्चा हुई. इस दौरान रूस से समझौते पर भी बात उठी, जिसपर जेलेंस्की ने रूस को आतंकवादी कहा. जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को एक हत्यारे के साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इसपर ट्रंप भड़क गए. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौता करना होगा. जिसके बाद ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस भी हुई.
तीसरे विश्वयुद्ध को आप दे रहे हैं न्योता- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की को फटकार लगाते हुए कहा “आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है.” ट्रंप ने जेलेंस्की से यह भी कहा कि आपका देश मुश्किल में है. ऐसे में आप हमे यह न बताएं कि हमें क्या करना है. आप तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ खेल रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि आप हमें आदेश देने की हालत में नहीं हैं.
मैं अमेरिका के साथ हूं- ट्रंप
जेलेंस्की से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ” मैं पुतिन या किसी और के साथ नहीं हूं, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हूं और दुनिया की भलाई के लिए संवाद में शामिल हूं.” ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए उनके (यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की) मन में जो नफरत है, उस तरह की नफरत के साथ समझौता करना बहुत मुश्किल है.” ट्रंप ने कहा कि आपके लोग मर रहे हैं. आपके पास सैनिकों की कमी है, और आप कहते हैं कि ‘मैं संघर्ष विराम नहीं करना चाहता.’
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लगाई फटकार
जेलेंस्की की एक बात पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उनकी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि वो उस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं जिससे शांति स्थापित हो. उन्होंने जेलेंस्की पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप देशों में घूम रहे हैं और सैनिकों को अग्रिम पंक्ति में आने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इससे युद्ध और भड़क सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि आपको राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद करना चाहिए. क्योंकि ट्रंप युद्ध रोकने की कोशिश में लगे हैं.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










