ePaper

भारतीय दूतावास का बड़ा कदम, तेहरान से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला

Updated at : 03 Mar 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
Middle East Tension

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने एहतियाती कदम उठाते हुए तेहरान से अधिकांश भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. भारतीय दूतावास ने परिवहन, भोजन और आवास की व्यवस्था की है साथ ही वहां मौजूद अन्य भारतीयों को सतर्क रहने और घरों के भीतर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Middle East Tension: पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच भारत ने मंगलवार को बताया कि ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे अधिकांश भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. भारत ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज हो गया है. अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों पर बमबारी जारी रखी है.

संघर्ष तेज, एहतियाती कदम उठाए गए

अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर ताजा हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. ऐसे में भारतीय दूतावास ने एहतियातन छात्रों को राजधानी से बाहर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया. दूतावास ने उनके परिवहन, भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था भी की.

कुछ छात्रों ने प्रस्ताव ठुकराया

दूतावास के अनुसार, केवल कुछ छात्र ही तेहरान में रुके हैं, जिन्होंने बाहर जाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. दूतावास ने ईरान में मौजूद अन्य भारतीय छात्रों और नागरिकों को पूर्व में जारी परामर्श का पालन करने की सलाह दी है. दूतावास ने कहा कि जहां हैं वहीं रहें, यथासंभव घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें.

भारतीयों के लिए परामर्श जारी

ताजा परामर्श में भारतीयों से हर समय सतर्क रहने, विरोध प्रदर्शनों वाले इलाकों से बचने और दूतावास से नियमित संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया गया है. माना जा रहा है कि ईरान में छात्रों समेत करीब 9,000 भारतीय मौजूद हैं, हालांकि भारतीय छात्रों की सटीक संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है. (इनपुट भाषा)

Also Read: भारत के पास छह से आठ हफ्तों का तेल भंडार, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- नहीं होगी कमी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola