Bangladesh News : क्या है ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ ? बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कहा- शैतानों को पकड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन
Operation Devil Hunt in Bangladesh

बांग्लादेश पुलिस की तस्वीर

Bangladesh News : बांग्लादेश की सरकार ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ अभियान चला रही है. जानें ये क्या है और किसे गिरफ्तार किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bangladesh News : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ अभियान शुरू किया है. शनिवार को देशभर में अशांति को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के छह महीने पूरे होने के तुरंत बाद यह शुरू हुआ है. अभियान के दायरे के बारे में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने विस्तार से बताया.

कानून का उल्लंघन करने वाले शैतान: मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी

मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभियान का फोकस उन लोगों को हिरासत में लेने पर होगा, जो देश की स्थिरता के लिए खतरा हैं. यह तब तक जारी रहेगा जब तक सभी देश के दुश्मनों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता. उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन डेविल हंट तब तक जारी रहेगा जब तक हर शैतान को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता.” सलाहकार के अनुसार, जो लोग देश की अस्थिरता पैदा करते हैं. कानून का उल्लंघन करते हैं, वे शैतान हैं. उन्होंने अराजकतावादियों को भी इस सूची में शामिल किया.

गाजीपुर में हमले के बाद सरकार ने लिया फैसला

ऑपरेशन डेविल हंट अभियान शुक्रवार रात को गाजीपुर में छात्रों और आम लोगों पर हुए जानलेवा हमले के बाद शुरू किया गया. गृह मंत्रालय ने शनिवार शाम को लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के साथ बैठक में अभियान शुरू करने का फैसला किया. घोषणा गाजीपुर में हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए जारी किए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद की गई.

ये भी पढ़ें : Bangladesh Violence: शेख हसीना के बयान से यूनुस सरकार को लगी मिर्ची, भारत सरकार से कर दी ऐसी मांग

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागर के अनुसार, रविवार रात तक पूरे देश में अभियान के तहत कुल 1,308 संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. सचिवालय में एक ब्रीफिंग में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव डॉ. नसीमुल गनी ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य उन लोगों को गिरफ्तार करना है, जो देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola