Watch Video : SCO के मंच पर आतंकवाद का जिक्र, देखें पीएम मोदी ने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
pm modi sco summit

एससीओ शिखर सम्मेलन (Photo: X)

Watch Video : SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की के लिए सुरक्षा, शांति और स्थिरता बहुत जरूरी है. लेकिन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद इसमें बड़ी बाधा हैं. देखें पीएम मोदी ने क्या कहा.

विज्ञापन

Watch Video : चीन के तियानजिन में सोमवार को दस सदस्यीय शंघाई सहयो�� संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है. इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश की प्रगति और विकास की बुनियाद हैं. लेकिन इन लक्ष्यों को हासिल करना अक्सर बड़ी चुनौतियों जैसे आतंकवाद और अलगाववाद से मुश्किल हो जाता है. खासकर आतंकवाद, केवल किसी एक देश की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है, बल्कि यह पूरे मानवता के लिए गंभीर चुनौती है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने SCO का सदस्य बनने के नाते एक बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत की SCO के लिए नीति और दृष्टिकोण तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर आधारित है: S – Security (सुरक्षा), C – Connectivity (संपर्क/संवाद), O – Opportunity (अवसर/मौका).  पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद हमारी क्षेत्रीय शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है. भारत ने हमेशा सीमा पार आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की वकालत की है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : गजब बेइज्जती है, मोदी और पुतिन बात करते निकल गए, देखते रह गए शहबाज शरीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में कहा कि मैं उन सभी मित्र राष्ट्रों का धन्यवाद करता हूं जो पहलगाम हमले के बाद हमारे साथ खड़े रहे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola