Viral Video : गजब बेइज्जती है, मोदी और पुतिन बात करते निकल गए, देखते रह गए शहबाज शरीफ

Updated:
विज्ञापन
pm modi with putin

मोदी और पुतिन बात करते हुए (Photo: X)

Viral Video : चीन के तियानजिन शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट चल रहा है. वीडियो में पीएम मोदी और पुतिन नजर आ रहे हैं. दोनों नेताओं को बात करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देखते रह गए.

विज्ञापन

Viral Video : चीन के तियानजिन शहर में रविवार से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट चल रहा है. इस समिट में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चीन पहुंचे हैं. SCO समिट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में खास बात यह है कि दोनों नेता जब आपस में बात करते हुए आए बढ़ रहे थे तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तिरक्षी नजर से देख रहे हैं. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

यह भी पढ़ें : Watch Video: पीएम मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगा लिया गले

प्रधानमंत्री मोदी तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए

चीन के तियानजिन में सोमवार को दस सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के अन्य नेताओं के साथ मिलकर इस समूह की भावी दिशा तय करने के लिए एक दिवसीय शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श किया. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नेताओं का स्वागत किया. शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत रविवार रात शी चिनफिंग द्वारा आयोजित भव्य भोज के साथ हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेता भी शामिल हुए. सम्मेलन में सुरक्षा, सहयोग और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola