Viral Video: इस देसी जुगाड़ के आगे इंजीनियर फेल, कार को दलदल से निकालने की अनोखी टेकनिक
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Sep 2025 5:05 PM
Viral Video Desi Jugaad
Viral Video: देशी जुगाड़ के आगे बड़ी-बड़ी इंजीनियरिंग डिग्री फेल है. इसका प्रमाण इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो दे रहा है. दलदली इलाके में एक कार के पहिए फंस रहे थे, शख्स ने ऐसा देसी जुगाड़ भिड़ाया की कार आसानी से पार हो गई. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
Viral Video: देसी जुगाड़ की ताकत जगजाहिर है. कभी कबाड़ से गाड़ियां बनाई जाती हैं, तो कभी साधारण चीजों से जटिल समस्याओं का समाधान निकाल दिया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी कार के पहियों पर लकड़ी के टुकड़े बांधकर दलदली इलाके को आसानी से पार कर लिया. यह जुगाड़ न सिर्फ देसी इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है, बल्कि जुगाड़ तकनीक की सफलता का भी पर्याय बन गया है. वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक गंदे, कीचड़ भरे रास्ते में कार पार हो रही है. सामान्य वाहन यहां फंस जाते हैं, लेकिन इस शख्स ने जुगाड़ भिड़ाते हुए अगले पहिए में इस तरह से लकड़ी का टुकड़ा बांध दिया की कार का सारा वजन लकड़ी पर आ जाए.
काम आया देसी जुगाड़
यह देसी जुगाड़ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. लकड़ी का पटरा कार के पहियों के ट्रैक्शन को बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे गाड़ी की ग्रिप मजबूत हो जाती है. जैसे ही कार को गति दी गई, उसके पहिए कीचड़ में धंसने के बजाय आसानी से घूमने लगे. वीडियो में दिखा कि कार बिना रुके दलदली इलाके को पार कर गई. यह दृश्य इतना रोमांचक है कि देखने वाले खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे. इस जुगाड़ के लिए न कोई महंगा सामान, न जटिल मशीनरी की जरूरत पड़ी. एक छोटे से जुगाड़ ने काम आसान कर दिया.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है.वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मैं यह ट्रिक हमेशा याद रखूंगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘मुझे इस तरह की चीजें बहुत पसंद हैं, लेकिन क्या आप इसे तब याद रखेंगे जब आप ऐसी परिस्थितियों में होंगे?’ अगर आपने अभी तक इस वीडियो को नहीं देखा, तो जल्दी देख लें. देसी जुगाड़ का यह कमाल आपको हैरान कर देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










