Viral Video: नन्हें शावक ने बब्बर शेर को कर दिया परेशान, दिल को छू लेगा यह क्यूट वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Jun 2025 6:40 PM
Viral Video
Viral Video: जंगल की अपनी दुनिया है. शेर वहां का बेताज बादशाह कहलाता है. शेर और उसके शावकों की बॉडिंग भी गजब की होती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: शेर भले ही जंगल का राजा कहलाता है. सारे जानवर उसकी एक दहाड़ से दहल जाते हैं. जंगल का कोई भी जानवर उसके पास जाने से भयभीत होता है. लेकिन, एक शावक न सिर्फ बेखौफ होकर शेर के पास जाता है बल्कि कभी-कभी तो उसे भी चौंका देता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा कि कैसे अपनी नन्ही शरारतों से यह शावक शेर को भी चौंका दे रहा है.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जंगल में एक चट्टान की ओट में शेर बैठा हुआ है. तभी पीछे से एक नन्हा शावक आ जाता है. शावक सीधा शेर के विशाल मुंह की तरफ चला जाता है. इधर, शेर भी अचानक से नन्हें शावक को देख चौंक जाता है. वो दहाड़ कर शावक को वहीं से भगाने की कोशिश करता है. वीडियो में दिख रहा है कि शेर अपने शावक को डराने की खूब कोशिश कर रहा है लेकिन शावक बार बार उसके पास चला जा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘जैसा पिता वैसा बेटा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बच्चे और उनके पिता- एक ऐसा बंधन जो प्रजातियों से परे है, और निर्विवाद रूप से मधुर है. शेर के बच्चे अद्भुत रूप से प्यारे होते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










