Viral Video : आयरिश दूल्हे ने ये क्या पहन लिया शादी के दिन, लोग रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन
irish groom
irish groom

Viral Video : एक आयरिश दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने एक आयरिश दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो यूजर के दिल को छू रहा है. मूल रूप से मेकअप आर्टिस्ट जन्नत द्वारा फरवरी में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो को अबतक 2,25,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. इसमें दूल्हे को गलियारे से नीचे चलते हुए दिखाया गया है, उसके साथ एक और शख्स भी है. दूल्हे ने अपने परिवार को एक खूबसूरत कढ़ाई वाली सुनहरी शेरवानी और मैचिंग ट्राउजर पहनकर चौंका दिया. देखें वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही दूल्हा कमरे में प्रवेश करता है, उसके परिवार के लोग उसकी जमकर तारीफ करने लगते हैं. मुस्कान, तालियां, और तारीफ तुरंत वहां सुनने को मिलतीं हैं. एक बुजुर्ग महिला, जिसे उसकी मां बताया जा रहा है, वह उत्साह से कहती है, “वाह, तुम बहुत शानदार हो. मुझे प्रिंट पसंद हैं. तुम एक राजकुमार हो!” वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा गया–जब एक आयरिश लड़का भारतीय दूल्हा बनता है, और साथ में ऐसे कमेंट…इससे अधिक शानदार कुछ नहीं हो सकता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola