Viral Video : बेटी को बचाने के लिए समुद्र में कूद गया बाप, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन
Disney Dream cruise viral video

Disney Dream cruise viral video

Viral Video : डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पिता ने लगभग 20 मिनट तक समुद्र में अपनी बेटी को पानी में तैरते हुए संभाले रखा. इसके बाद डिज़्नी क्रूज लाइन की टीम लाइफबोट लेकर उन्हें बचाने पहुंची. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें क्या नजर आया वीडियो में ऐसा की हर कोई कर रहा है तारीफ.

विज्ञापन

Viral Video : 29 जून को डिज़्नी ड्रीम क्रूज पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां बहामास और फ्लोरिडा के बीच समुद्र में एक छोटी बच्ची जहाज से नीचे गिर गई. उसकी जान बचाने के लिए उसके पिता तुरंत पानी में कूद गए. यह घटना वीडियो में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. वीडियो देखकर यूजर पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. शुरुआती रिपोर्टों और यात्रियों के अनुसार, बच्ची जहाज के डेक 4 से गिरी, जहां एक वॉकिंग ट्रैक है. किनारे ट्रांसपेरेंट सिक्योरिटी बैरियर लगे होते हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

बच्ची जहाज से नीचे गिर गई जिसके बाद पिता भी समुद्र में कूदे

यात्री मैरी ऐन सदरलैंड ने बताया, “एक छोटी बच्ची जहाज से नीचे गिर गई और उसके पिता उसे बचाने के लिए कूद पड़े.” उन्होंने कहा, “शायद पिता ने बच्ची को रेलिंग पर बैठाया था.” वहीं एक अन्य यात्री ने उस टेंशन से भरे क्षण को याद किया और बताया, “बच्ची के गिरते ही उसके पिता भी तुरंत पीछे कूद गए. घटना के तुरंत बाद लाउडस्पीकर पर आवाज आई, ‘एमओबी (समुद्र में आदमी गिरा) पोर्ट साइड!!’ उन्होंने कहा, “शुक्र है कि डिज़्नी क्रूज लाइन की रेस्क्यू टीम तुरंत एक्टिव हो गई और दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया.”

अचानक “Mr. M.O.B” की घोषणा हुई

जहाज के इंटरकॉम पर अचानक “Mr. M.O.B” की घोषणा हुई, जो कि “समुद्र में आदमी गिरा है” का संकेत होता है. यह सुनते ही क्रू मेंबर्स ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया.

मामले की जांच जारी

बच्ची के गिरने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. डिज़्नी क्रूज़ लाइन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि बच्ची सुरक्षा के लिए बनी रेलिंग को पार कर कैसे गिरी, जिसे ऐसे हादसों से बचाने के लिए ही बनाया गया है. अच्छी बात यह है कि पिता और बेटी दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola