Viral Video: देखते-देखते समुद्र में समा गया पूरा का पूरा गांव, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Updated:
विज्ञापन
village submerged in sea

देखते-देखते पूरा गांव समुद्र में समा गया

Viral Video: देश में इस समय भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक हर तरफ तबाही का मंजर है. भूस्खलन और बादल फटने की घटना से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. लाखों लोग बेघर हो चुके हैं. कुदरत के कहर के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें प्रकृति का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है. वीडियो इतना भयावह है कि जब आप भी देखेंगे तो भय से कांप उठेंगे.

विज्ञापन

Viral Video: प्रकृति अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है, लेकिन यही प्रकृति जब रूष्ट हो जाती है, तो अपना रौद्र रूप बाढ़, भूकंप, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटना के साथ दिखाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पूरा का पूरा गांव देखते ही देखते समुद्र में समा जाता है. नजारा काफी खौफनाक है.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र तट पर बसा एक गांव घर और जमीन समेत समुद्र की ओर खिसकता दिख रहा है. देखते ही देखते पूरे गांव को समुद्र लील लेता है.  

5 साल पुराना वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर गांव के समुद्र में समाने वाला वीडियो नॉर्वे का बताया जा रहा है. जो आज से 5 साल पहले का है. ये घटना 3 जून 2020 को नॉर्वे के अल्टा में हुआ था. जहां क्रागेरो नाम का एक तटीय क्षेत्र का 800 मीटर लंबा भू-भाग भूस्खलन की वजह से अलग होकर समुद्र में समा गया था. उस घटना में कई घर समुद्र की गोद में समा गए थे. हालांकि अच्छी बात रही कि उस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ था.

5 साल बाद वायरल हो रहा वीडियो

पूरा गांव को समुद्र में समाते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, 5 साल बाद भी लोग आश्चर्य के साथ देख रहे हैं और प्रकृति के रौद्र रूप को देखकर सहम जा रहे हैं. वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स पेज पर अपलोड किया गया है. 2 सितंबर को डाले गए वीडियो को अब तक 366.8K लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola