Viral Video: इतनी बड़ी बिल्डिंग को नदी में लेकर कैसे आगे बढ़ रही है शिप? देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Mar 2024 8:06 PM
china-viral-video
Viral Video: चीन में एक पूरी इमारत को शिप से ले जाया जा रहा है. इस वीडियो की तारीफ यूजर कर रहे हैं. देखें क्या है वीडियो में
Viral Video : यूं तो आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते देखा होगा जिसे देखकर चौंक गये होंगे, लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सभी टेक्नोलॉजी की तारीफ करते नहीं थक रहे है. इस वीडियो को Historic Vids ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है जिसपर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आप भी देखें क्या है वीडियो में…
क्या नजर आ रहा है वीडियो में
जो वीडियो सामने आया है वो चीन का बताया जा रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि चीन में एक पूरी इमारत को शिप से ले जाया जा रहा है. वीडियो किसी नदी का नजर आ रहा है. इसमें एक बड़ी सी बिल्डिंग नजर आ रही है जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है. इस नदी के ऊपर एक ब्रिज है जिसके ऊपर से गाड़ियां गुजर रहीं हैं. हालांकि वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह चीन के किस जगह रिकॉर्ड किया गया है.
What is Building Lifting Shifting Technique: जानिए कैसे शिफ्ट होती है बिल्डिंग और क्या है तकनीक
यूजर क्या दे रहे हैं प्रतिक्रिया
Historic Vids के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किये गये इस वीडियो पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उनकी प्रतिक्रिया देखकर लग रहा है कि चीन की टेक्नोलॉजी को लेकर वे तारीफ कर रहे हैं. यूजर बताना चाह रहे हैं कि इससे भी अच्छी टेक्नोलॉजी चीन के पास है जिससे कठिन काम को आसान बनाया जा सकता है. कुछ यूजर वीडियो की तारीफ कर रहे हैं और बिल्डिंग को इस तरह से शिफ्ट किये जाने की टेक्नोलॉजी से प्रभावित नजर आ रहे हैं.
बिल्डिंग को लिफ्ट करते हुए देखा जा चुका है भारत में
अपने देश भारत की बात करें तो यहां कई राज्यों में बिल्डिंग को ऊपर लिफ्ट करते हुए देखा जा चुका है. झारखंड में भी इस तरह की टेक्नोलॉजी नजर आ चुकी है जिसके माध्यम से बिल्डिंग को कुछ फिट ऊपर उठा दिया जाता है लेकिन चीन के वायरल वीडियो की तरह पानी में बिल्डिंग को शिफ्ट करने की टेक्नोलॉजी भारत के लिए नई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










